लीड- ऑनलाइन फार्मेसी नुकसानदेह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2015 9:21 PM

विज्ञापन

लीड- ऑनलाइन फार्मेसी नुकसानदेह केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक,14 को दवा दुकानें बंद रखने का निर्णयफोटो फाइल:9एसआइएम:3-बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के पदाधिकारी,4-उपस्थित दवा दुकानदारप्रतिनिधि, सिमडेगा. स्थानीय क्लब भवन में जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई. बैठक में ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 14 अक्तूबर को दवा दुकानदारों का देशव्यापी बंद पर विस्तार […]

विज्ञापन

लीड- ऑनलाइन फार्मेसी नुकसानदेह केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक,14 को दवा दुकानें बंद रखने का निर्णयफोटो फाइल:9एसआइएम:3-बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के पदाधिकारी,4-उपस्थित दवा दुकानदारप्रतिनिधि, सिमडेगा. स्थानीय क्लब भवन में जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई. बैठक में ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 14 अक्तूबर को दवा दुकानदारों का देशव्यापी बंद पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि बंद का हर हाल में सफल बनाना है. सभी दवा दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने का आह्वान किया गया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी केमिस्टों को स्वीकार नहीं हो सकता. ऑनलाइन फार्मेसी से युवाओं में नशे की प्रवृति बढ़ेगी. मरीजों के स्वास्थ्य एवं दवा की गुणवत्ता से खिलवाड़ की आशंका बढ़ेगी. वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट लाइसेंस नवीनीकरण की समस्या का भी निदान होना चाहिए. इससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वक्ताओं ने कहा कि दुवा दुकानदारों को कभी फार्मासिस्ट के नाम पर तो लाइसेंस नवीनीकरण के नाम परेशान किया जाता है तथा छोटी-मोटी गलती निकाल कर दंडित भी किया जाता है. इससे दवा दुकानदारों को व्यवसाय करना मुश्किल हो गया है. यदि यही स्थिति रही, तो दुकानदार दुकान चलाने में असमर्थ हो जायेंगे.वक्ताओं ने यह भी कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी से छोटे दुकानदार बेरोजगार हो सकते हैं.साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवा भी नहीं मिल पायेगी. सरकार नये-नये नियम व कानून बना कर दवा व्यवसायियों को बेरोजगार बनाने की साजिश कर रही है. जिसे कभी बरदाश्त नहीं किया जायेगा. ऑनलाइन फार्मेसी एवं फार्मासिस्ट की बाध्यता के विरूद्ध चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा.कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के सचिव अमरेंद्र किशोर प्रसाद ने किया. बैठक में जिले के कई दवा दुकानदार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola