भरनो में सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 7:51 AM
विज्ञापन
भरनो(गुमला) : भरनो प्रखंड के कमलपुर गांव स्थित धार्मिक स्थल में गुरुवार की रात को असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की. इससे एक गुट के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. घटना के विरोध में शुक्रवार की सुबह सैंकड़ों लोग सड़क पर उतर आये. भरनो मुख्य चौक के समीप एनएच 23 को जाम कर दिया. सुबह […]
विज्ञापन
भरनो(गुमला) : भरनो प्रखंड के कमलपुर गांव स्थित धार्मिक स्थल में गुरुवार की रात को असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की. इससे एक गुट के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. घटना के विरोध में शुक्रवार की सुबह सैंकड़ों लोग सड़क पर उतर आये. भरनो मुख्य चौक के समीप एनएच 23 को जाम कर दिया.
सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक जाम रहा. इससे गुमला व रांची का मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. ऐसे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने चुस्ती दिखायी. एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा, एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर, इंस्पेक्टर जेएस मुरमू, बीडीओ श्वेता वेद, सीओ किरण वोदरा, थानेदार नित्यानंद महतो ने कमलपुर गांव व जाम स्थल पहुंचकर मामले को शांत कराया. प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की. सभी लोगों से एकता बनाये रखने की अपील की है.
दोषियों पर कार्रवाई हो : किशोर
सामाजिक कार्यकर्ता किशोर साहू ने कहा कि गुरुवार की रात को असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल का दरवाजा खोल कर तोड़फोड़ की. यहां शांति भंग करने का प्रयास किया गया है. इसमें शामिल असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
रात को ही पहुंची पुलिस
जैसे ही प्रशासन को पता चला कि धािर्मक स्थल में तोड़फोड़ की गयी है और इससे माहौल बिगड़ने की संभावना है. रात को ही एसडीपीओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गये. वे लोगों के साथ बैठक भी किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










