आपसी समन्वय बनाकर योजनाओं को पूरा करें : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
आपसी समन्वय बनाकर योजनाओं को पूरा करें : उपायुक्त

आपसी समन्वय बनाकर योजनाओं को पूरा करें : उपायुक्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक गुरुवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित विभिन्न मत्स्य योजनाओं और संभावित लाभुकों के चयन पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में नये ग्रो-आउट तालाब निर्माण, मिश्रित मत्स्य पालन, पंगेशियस एवं तिलापिया पालन हेतु इनपुट सहायता, मध्यम आरएएस इकाई की स्थापना, छोटे बायोफ्लॉक इकाइयों का निर्माण, जलाशयों में केज कल्चर, पेन कल्चर, शीतगृह निर्माण, रेफ्रीजरेटेड एवं इंसुलेटेड वाहनों की उपलब्धता, आईस बॉक्स युक्त मोटरसाइकिल एवं तीन चक्का वाहन, ई-रिक्शा द्वारा मछली विक्रय, जीवित मछली बिक्री केंद्र, फिश कियोस्क तथा पारंपरिक मछुआरों के लिए नाव एवं जाल उपलब्ध कराने जैसे प्रस्तावों पर विचार किया गया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाये और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन है, इसलिए लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक प्राथमिकता से पहुंचना चाहिए.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola