OTT Releases This Week: नए कंटेंट की होगी बारिश, ये फिल्में और सीरीज इस हफ्ते करेंगी एंटरटेनमेंट का डोज पूरा

Updated:
विज्ञापन
द डेविल वियर्स प्राडा 2, द डेविल्स माउथ और द लीजेंड ऑफ कर्ण: द वॉरियर का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

द डेविल वियर्स प्राडा 2, द डेविल्स माउथ और द लीजेंड ऑफ कर्ण: द वॉरियर का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

जुलाई का आखिरी हफ्ता ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन की बहार लेकर आ रहा है. इस हफ्ते 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' जैसी फिल्में और कई वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. वीकेंड पर देखने के लिए ये रहे शानदार विकल्प.

विज्ञापन

OTT Releases This Week July (July 27 To 31): जुलाई का आखिरी हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है. महीने के खत्म होने से पहले कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं. अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. इस हफ्ते 'द डेविल वियर्स प्राडा 2', 'बैटमैन: द केप्ड क्रूसेडर सीजन 2', 'हार्ट बीट सीजन 3' और कई नई सीरीज रिलीज होने वाली हैं.

'द डेविल वियर्स प्राडा 2' (The Devil Wears Prada 2)

कहां देखें: जियोहॉटस्टार रिलीज डेट: 29 जुलाई

'द डेविल वियर्स प्राडा 2' अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. डेविड फ्रैंकल की इस फिल्म में मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे, एमिली ब्लंट और स्टेनली टुकी अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं. इस बार कहानी में एंडी सैक्स (ऐनी हैथवे) फिर से रनवे मैगजीन की दुनिया में लौटती है. वह अपनी बॉस मिरांडा प्रीस्टली के साथ मिलकर इस मशहूर फैशन इंस्टीट्यूशन को बचाने की कोशिश करेगी.

द डेविल्स माउथ (The Devil's Mouth)

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो रिलीज डेट: 29 जुलाई

जेफ वाडलो के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में कैथरीन न्यूटन, लाना कोंडोर, निको हिरागा, टॉमी रोज, गैविन कैसालेग्नो और टायमे थापथिमथॉन्ग नजर आएंगे. कहानी पांच दोस्तों की है, जो थाईलैंड की एक गुफा में आखिरी एडवेंचर के लिए जाते हैं लेकिन वहां उनका सामना एक खतरनाक शार्क से हो जाता है.

द बॉम्बिंग ऑफ पैन एम 103 (The Bombing of Pan Am 103)

कहां देखें: नेटफ्लिक्स रिलीज डेट: 30 जुलाई

जोनाथन ली की बनाई यह छह एपिसोड वाली ब्रिटिश सीरीज साल 1988 में हुए पैन एम फ्लाइट 103 बम धमाके की कहानी दिखाती है. इस सीरीज में कॉनर स्विंडेल्स, मेरिट वीवर और पैट्रिक जे. एडम्स नजर आएंगे. कहानी ब्रिटेन और अमेरिका की जांच पर आधारित है, जो इस हमले के बाद शुरू हुई थी.

द लीजेंड ऑफ कर्ण: द वॉरियर (The Legend of Karna: The Warrior)

कहां देखें: सोनीलिव रिलीज डेट: 31 जुलाई

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' बनाने वाली टीम शरद देवराजन और जीवन जे. कांग एक नई एनिमेटेड सीरीज लेकर आ रही है. यह शो महाभारत के महान योद्धा कर्ण की कहानी पर आधारित है. इसमें सूर्य देव और कुंती के पुत्र कर्ण के गांव से लेकर हस्तिनापुर के राजकुमार दुर्योधन के दरबार तक के सफर को दिखाया जाएगा.

'हार्ट बीट' के नए सीजन से लेकर K-Drama 'डियर X' होगी रिलीज

जियो हॉटस्टार की तमिल वेब सीरीज 'हार्ट बीट' अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है. यह सीरीज 30 जुलाई को स्ट्रीम होगी. वहीं, अगर आपको कोरियन ड्रामा पसंद हैं तो आपके लिए 'डियर X' एक खास ट्रीट साबित हो सकती है. Kim Yoo-jung और Kim Young-dae स्टारर यह सीरीज एक ऐसी बेरहम एक्ट्रेस Baek Ah-jin की कहानी दिखाती है. 'डियर X' 27 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: New Releases: थिएटर में इस हफ्ते होगी फिल्मों की बारिश, जानिए किस दिन कौन-सी मूवी होगी रिलीज


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola