लड़की का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 7:51 AM

विज्ञापन

चैनपुर(गुमला) : चैनपुर थाना के रामपुर गांव की एक लड़की का अपहरण कर रातभर जंगल में रखकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने शुक्रवार को चैनपुर थाने में आरोपी छतरपुर गांव के राजेश नायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने में […]

विज्ञापन
चैनपुर(गुमला) : चैनपुर थाना के रामपुर गांव की एक लड़की का अपहरण कर रातभर जंगल में रखकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने शुक्रवार को चैनपुर थाने में आरोपी छतरपुर गांव के राजेश नायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने में जुट गयी है. आरोपी फरार है.
लड़की के अनुसार बीते शनिवार को दोपहर में वह गांव के समीप के जंगल में लकड़ी चुनने गयी थी. तभी राजेश नायक जंगल में आ गया और उसे पकड़कर बंधक बना लिया. इसके बाद लड़की को घने जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की के अनुसार आरोपी ने उसे रातभर जंगल में ही बंधक बनाकर रखा. वह भागने का प्रयास की. लेकिन भाग नहीं सकी.
रविवार की सुबह को आरोपी ने यह कहकर लड़की को छोड़ा कि किसी को बताने पर जान से मार देंगे. डर से लड़की अपने घर न जाकर बेंदोरा एक रिश्तेदार के यहां चली गयी. शुक्रवार को हिम्मत जुटाकर लड़की अपने घर पहुंची. इसके बाद उन्होंने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. तब परिजन उसे थाना ले जाकर प्राथमिकीदर्ज करायी.
अपहरण के बाद दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बहुत जल्द आरोपी को पकड़ा जायेगा.
श्यामबिहारी मांझी
थानेदार, चैनपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola