अगलगी से हजारों की संपत्ति राख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2016 9:08 AM
विज्ञापन
डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के टिंगरा कलां के कसिया टोला में शुक्रवार को एक घर में आग लग गयी. इस घटना में चार हजार रुपये नकद समेत हजारों रुपये की संपत्ति जल गयी. टोला के सानू महतो के घर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गयी थी. उस समय गृह स्वामी की पुत्र वधु […]
विज्ञापन
डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के टिंगरा कलां के कसिया टोला में शुक्रवार को एक घर में आग लग गयी. इस घटना में चार हजार रुपये नकद समेत हजारों रुपये की संपत्ति जल गयी. टोला के सानू महतो के घर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गयी थी. उस समय गृह स्वामी की पुत्र वधु धनेश्वरी देवी एक कमरे में सो रही थी. परिवार के अन्य सदस्य घर में नही थे.
धनेश्वरी देवी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस घटना में घर में रखा 4000 रुपया नकद, साढ़े नौ क्विंटल चावल, चांदी का कुछ जेवर, कपड़े, एलआइसी और जमीन के कागजात जलने की बात कही जा रही है.
जानकारी मिलने पर जिप सदस्य बासुदेव महतो मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार को एक हजार रुपया नकद व पचास किलो चावल तत्काल सहायता के रूप में दिया. टिंगरा पंचायत की मुखिया कौशल्या ने भी पीड़ित परिवार को अपने तरफ से एक क्विंटल चावल देने की घोषणा की. अाग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










