Giridih: जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में हुई थी पति-पत्नी की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Giridih News

मामले की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी

Giridih: गिरिडीह में जमीन विवाद और जादू-टोना के संदेह में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

गिरिडीह से बिनोद कुमार शर्मा
Giridih: मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचकरी टोला तिरिलटांड में 02/03 जून 2026 की रात हुए पति-पत्नी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी मृतकों के ही परिवार के सदस्य हैं. अज्ञात अपराधियों ने पतिया हांसदा और उसकी पत्नी परसनी देवी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी. इस संबंध में मधुबन थाना में कांड संख्या 06/26, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

एसपी डॉ बिमल कुमार ने मामले की गंभीरता देखते हुए डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में सामने आया कि भूमि विवाद और जादू-टोना का आरोप लगाकर हत्या की साजिश रची गई थी. पुलिस के अनुसार रमेश हांसदा, पाण्डु हांसदा और विजय हांसदा ने धारदार हथियार से हत्या की. वहीं दोमा हांसदा, बब्लू हांसदा, मोती हांसदा और सिकरा हांसदा ने सहयोग किया. सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में एक गुलाबी सूती गमछा, एक लोहे की तलवार, दो लोहे के छुरे, काला जींस, उजला हाफ टी-शर्ट और दो गमछे बरामद किए हैं. बरामद कपड़ों पर खून जैसे धब्बे पाए गए हैं.

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में रमेश हांसदा, पिता स्व कर्मा हांसदा, पाण्डु हांसदा, पिता स्व मंजु हांसदा, विजय हांसदा, पिता स्व केला हांसदा, दोमा हांसदा, पिता स्व चुचका हांसदा, बब्लू हांसदा, पिता स्व मंजू हांसदा, मोती हांसदा, पिता स्व मंजू हांसदा, सिकरा हांसदा, पिता स्व मंजू हांसदा. सभी ग्राम दलानचकरी, जाहेर टोला, थाना मधुबन निवासी शामिल है. छापामारी दल में डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, अंचल निरीक्षक पूर्णेन्द्र प्रसाद महतो, थाना प्रभारी मधुबन दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, पीरटांड प्रभारी जितेन्द्र सिंह बिष्ट समेत तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें…

Giridih News :युवक को शराब के लिए नहीं मिला पैसा, बिजली टावर पर चढ़ा

Giridih News :मांगों को ले भाकपा-माले ने दिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola