Giridih News :अधिकारियों की मनमानी से भ्रष्टाचार चरम पर : डॉ मंजू कुमारी

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 11:01 PM

विज्ञापन

Giridih News :देवरी प्रखंड में अधिकारियों के मनमाने रवैये की वजह से भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है. प्रखंड व अंचल कार्यालय में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी कार्य अवधि में कार्यालय में मौजूद नहीं रहते हैं. इससे लोगों को कार्यों को लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है.

विज्ञापन

उक्त बातें विधायक डॉ मंजू कुमारी ने गुरुवार को देवरी में पत्रकारों से कहीं. कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अंचल कार्यालय में है. यहां पर बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है. सीओ कार्यालय में बैठने की जगह अपने आवास में रहते हैं. वहां पिछले दरवाजे से लोगों को बुलाया जाता है. पिछले दरवाजे से हाजिरी लगाने वालों का ही अंचल में काम हो रहा है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यालय का निरीक्षण नहीं किये जाने से अधिकांश विद्यालय का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है.

बिजली विभाग ने कई लोगों पर किया झूठा मुकदमा

बिजली विभाग में भी भ्रष्टाचार चरम पर है. विभाग समय पर शिकायतों का निष्पादन नहीं कर रहा है. कार्य में मनमानी की भी शिकायत मिल रही है. कई लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है. आपूर्ति विभाग रोस्टर के मुताबिक पीडीएस दुकानदारों को खाद्यान्न नहीं उपलब्ध करवाये जाने की वजह से पीडीएस दुकानदार के द्वारा भी मनमाने तरीके से वितरण किया जा रहा है. कई पंचायतों में अनाज की कालाबजारी की शिकायत मिल रही है. मौके पर मंडल अध्यक्ष पंकज राम, अजय राय, उमेश राय, रतन तिवारी, संदीप देव, बनारस प्रसाद सिंह, अजय भोक्ता, सुधीर यादव, अर्जुन यादव, गजेंद्र राणा, सुनील वर्मा, नवलकिशोर तिवारी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola