आग लगने से हजारों का नुकसान, बड़ा हादसा टला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2016 8:50 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के बेरदोंगा पंचायत के कोरनाटांड़ निवासी सोना दास के घर व खलिहान में आग लग गयी. घटना शुक्रवार दोपहर की है. बताया जाता है कि सबसे पहले घर में आग लगी. आग की लपटें तेज होने के कारण खलिहान में रखे बिचाली में आग पकड़ ली. देखते ही देखते खलिहान […]
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के बेरदोंगा पंचायत के कोरनाटांड़ निवासी सोना दास के घर व खलिहान में आग लग गयी. घटना शुक्रवार दोपहर की है. बताया जाता है कि सबसे पहले घर में आग लगी. आग की लपटें तेज होने के कारण खलिहान में रखे बिचाली में आग पकड़ ली.
देखते ही देखते खलिहान में रखी बिचाली भी जल कर राख हो गयी. हवा का झोंका चलने से आग की लपटें दूसरे घरों तक भी पहुंचने लगी. इससे अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. घटना की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि बिरका हांसदा, घनश्याम दास समेत कई लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गयी. दमकल गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक हजारों की संपत्ति जल कर राख हो चुकी थी. भुक्तभोगी ने बताया कि आग लगने से हजारों का पुआल व अनाज जल गया. उन्होंने मुआवजा दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










