धनबाद न्यूज़
Dhanbad News: कोयला मंत्री से संवाद करेंगे बीसीसीएल के कर्मयोगी देव वर्मा‘कोयला मंत्री संवाद सत्र -2025’ के लिए देशभर से चुने गये शीर्ष 20 अधिकारियों में मिला स्थानफोटो -वरीय संवाददाता, धनबाद. बीसीसीएल के सीनियर मैनेजर देव कुमार वर्मा को कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले ‘कोयला मंत्री संवाद सत्र -2025’ के लिए देशभर से चुने गये शीर्ष 20 अधिकारियों में स्थान मिला है. यह संवाद सत्र छह अगस्त को नयी दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में होगा. इसमें केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी स्वयं उपस्थित रहेंगे. देव वर्मा, बीसीसीएल की ओर से एकमात्र चयनित अधिकारी हैं, जिन्हें इस राष्ट्रीय स्तर के मंच पर संवाद का अवसर मिल रहा है. यह चयन न केवल बीसीसीएल के लिए, बल्कि पूरे धनबाद कोयला क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. गौरतलब हो कि देव वर्मा ने ई-शिक्षा और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में 1373 प्रशिक्षण मॉड्यूल पूरे किए हैं और 1286.28 घंटे का अध्ययन समय दर्ज किया है. उनके इस अनुशासित और समर्पित प्रयास को मान्यता देते हुए उन्हें इस संवाद सत्र के लिए नामित किया गया है. इस मंच पर अधिकारी नीतिगत सुझाव, कार्य अनुभव और सुधारात्मक उपायों पर चर्चा करेंगे. यह सत्र कार्मिक विकास, नवाचार और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. इस उपलब्धि पर श्री वर्मा ने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है. मेरा प्रयास रहेगा कि मैं बीसीसीएल, धनबाद और अपने समस्त कर्मयोगी साथियों का सकारात्मक प्रतिनिधित्व कर सकूं.

Gaya Today News :
Latest Gaya News in Hindi: गया के स्थानीय समाचार, राजनीतिक, इवेंट, शिक्षा, लाइफस्टाइल, मौसम, बिजनेस, स्वास्थ्य, रेलवे और प्रशासनिक खबरों की हर पल की ताजा जानकारी पाने के लिए आप हमेशा प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां आपको निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट चेक, ग्राउंड रिपोर्ट के साथ हर पल की खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाती है। प्रभात खबर आपके लिए 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, फीचर, लेख और टिप्पणियां हर समय रियल टाइम और मुफ़्त में उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही पढ़ें क्यूरेटेड और महत्वपूर्ण Gaya news
Gaya Mausam: गया के लिए आज का सटीक और डिटेल्ड मौसम (Mausam) अपडेट पाएं।
About Gaya
गया (Gaya), बिहार का एक ऐतिहासिक और मशहूर धार्मिक स्थल वाला शहर है। फल्गु नदी के किनारे बसा हुआ यह शहर बौद्ध तथा हिंदू दोनों धर्मों के लिए अत्यंत पवित्र स्थल माना जाता है। गया को विशेष रूप से पिंडदान, विष्णुपद मंदिर और बौद्ध धर्म के सबसे बड़े तीर्थस्थल बोधगया (जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया) की वजह से जाना जाता है। धार्मिक के साथ-साथ यह शहर अपनी संस्कृति, शिक्षा और पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र से मशहूर है।
Also Read: Gaya ePaper Today – Read the Latest News Online
गया का मौसम और खानपान (Gaya Weather & Food)
बात जब गया मौसम की जाए तो यहां का मौसम साल भर बदलता रहता है। गर्मियों में यहां का तापमान 30°C से 42°C तक चला जाता है, जबकि यही तापमान सर्दियों में 6°C तक गिर जाता है, जिससे ठंड काफी तेजी से बढ़ जाती है और खासकर जब बात मानसून की जाए तो गया का वातावरण बेहद सुहावना और हरा-भरा हो जाता है।
गया कि खानपान की बात करें तो यह शहर अपने पारंपरिक व्यंजनों और मिठाइयों के लिए देशभर में मशहूर है। यहां के लिट्टी-चोखा, मछली-भात, सत्तू पराठा, खिचड़ी और आलू-चोखा का स्वाद लोगों की पहली पसंद होती है। वहीं मिठाइयों में खाजा, ठेकुआ, अनरसा और खीरमोहन यहां की शान है।
Also Read: Gaya Mausam Update (गया मौसम रिपोर्ट) – Today’s Weather & Forecast