पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं के साथ किया योगाभ्यास

Updated:
विज्ञापन

अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं के साथ किया योगाभ्यास

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arjun Munda: जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं संग योगाभ्यास किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

विज्ञापन

Arjun Munda: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के घोड़ाबांधा मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया. उन्होंने योग के विभिन्न आसन करने के साथ साथ प्राणायाम भी किया.

योग तन, मन और आत्मा को सशक्त बनाता है : अर्जुन मुंडा 

इस दौरान पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा को सशक्त बनाने का माध्यम है. उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिन चर्चा का हिस्सा बनाने की अपील की.

योग से स्वस्थ भारत, वृक्षारोपण से हरित भविष्य: अर्जुन मुंडा

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि वह नियमित योग करते है. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया. अर्जुन मुंडा ने कहा कि एक ओर योग से स्वस्थ भारत का निर्माण होगा, वहीं अधिक से अधिक वृक्षारोपण से स्वच्छ, हरित और समृद्ध भारत का सपना साकार होगा. उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. साथ ही प्रकृति के संरक्षण हेतु वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करें. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहें.

यह भी पढ़ें: झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 22 जून से, JSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, पढ़ें जरूरी गाइडलाइन

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola