प्लास टू आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा में स्वास्थ्य शिविर आज

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटमदा के प्लास टू आदिवासी उच्च विद्यालय, बांगुड़दा में आज एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. रोटरी क्लब ग्रीन के सहयोग से यह शिविर ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा.

विज्ञापन

पटमदा : रोटरी क्लब ग्रीन, बिष्टुपुर, जमशेदपुर के आवेदन के आलोक में पटमदा के प्लास टू आदिवासी उच्च विद्यालय, बांगुड़दा में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में के सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से आवश्यक निर्देश जारी किया गया है. स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह से शाम तक होगा. शिविर को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावजोड़ा व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दवाइयों एवं सामग्री के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है. शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार गिरि के अलावा आरबीएसके के चार चिकित्सक, चार सीएचओ, चार एएनएम, चार एमपीडब्ल्यू, एक लैब टेक्नीशियन, एक एमटीएस (टीबी), एक ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट तथा बीएएफ-3 और सहिया साथी-6 की टीम शामिल होंगे. जिला सिविल सर्जन द्वारा स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को शिविर में समय पर उपस्थित होकर ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola