अलकतरा घोटाला मामले में ठेकेदार को 3 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

रांची का सिविल कोर्ट

Alkatra Scam Case : अलकतरा घोटाला में सीबीआई विशेष अदालत ने एक आरोपी को दोषी मानते हुए 3 साल की सजा दी, जबकि छह अन्य अभियुक्तों को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर बरी किया गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से प्रवीण कुमार मुंडा की रिपोर्ट 

Alkatra Scam Case : सीबीआई के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत ने अलकतरा घोटाला मामले में एक आरोपी ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की सजा सुनाई है. आरोपी पर कुल 1 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. 

अल्कतरा घोटाले में एक दोषी, 6 बरी 

इस मामले में 6 अन्य आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया. बरी होने वाले में सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर रामप्रकाश साहू, सेवानिवृत्त कनीय अभियंता अखिलेश्वर सिंह, सेवा निवृत्त कनीय अभियंता ज्ञानचंद चौधरी, सेवानिवृत्त सहायक अभियंता राधाकृष्ण प्रसाद, कनीय अभियंता भुवनेश्वर महतो, सहायक अभियंता उत्तम कुजूर शामिल हैं. 

क्या है मामला?

यह मामला आरसी 13/09 आर से संबंधित है. भुरकुंडा–पतरातू के 6 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के दौरान अलकतरा की खरीद सरकारी एजेंसी से की जानी थी, लेकिन इसकी खरीद निजी एजेंसी से कर ली गई. इस मामले को लेकर सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच में सीबीआई को 20.23 लाख रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ. 

ये भी पढ़ें: रोलिंग ब्लॉक के कारण बोकारो रेल यात्रियों को होगी परेशानी, कई ट्रेनें रद्द

ये भी पढ़ें: सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध लेकिन पढ़ाई भगवान भरोसे; बोकारो में छात्रों का भविष्य अधर मे

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola