जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

रांची में जमीन दिलाने के नाम पर दो अलग-अलग मामलों में लाखों रुपये की ठगी हुई है. एक दंपति से 20.51 लाख रुपये ठगे गए, जबकि दूसरे मामले में महिला से 4.20 लाख की ठगी के बाद मारपीट का आरोप है. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

रांची: बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं. एक मामले में दंपति से 20.51 लाख रुपये की ठगी कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में महिला से 4.20 लाख रुपये लेने के बाद विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया है. दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दंपति से 20.51 लाख की ठगी का आरोप

बरियातू स्थित डीएवी स्कूल के निकट रहने वाली पायल ने सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वर्ष 2025 में घर बनाने के लिए जमीन की तलाश के दौरान उनकी और उनके पति की मुलाकात बीआईटी निवासी जितेंद्र कुमार यादव से हुई. आरोपी ने मौजा गेतलातू में 9.8 डिसमिल जमीन दिखाकर दावा किया कि उसने जमीन मालिक सीमा सिंह से एकरारनामा कर रखा है. 20 जून 2025 को दोनों पक्षों के बीच एकरारनामा हुआ और दंपति ने 20.51 लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में दे दिए.

दूसरे को बेच दी जमीन, पैसे मांगने पर धमकी

पीड़िता के अनुसार रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा. बाद में जानकारी मिली कि उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई है. जब दंपति ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़े: Dhanbad News: जमीन के नाम पर 11.40 लाख की ठगी

ये भी पढ़े: Ranchi News : जमीन दिलाने के नाम पर 1.75 करोड़ की ठगी की, एचइसी के जीएम गिरफ्तार

दूसरे मामले में 4.20 लाख की ठगी

दूसरे मामले में नेवरी विकास निवासी मुन्नी कुमारी ने अशोक कुमार मेहता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार आरोपी ने पहले केंदुआ टोली, नेवरी में जमीन दिखाकर 70 हजार रुपये लिए. बाद में दूसरी जमीन दिखाकर टोकन राशि के नाम पर 3.50 लाख रुपये और ले लिए. इस तरह कुल 4.20 लाख रुपये लेने के बावजूद जमीन का सौदा पूरा नहीं कराया.

पैसे मांगने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि बाद में पता चला कि आरोपी ने जमीन मालिक को कोई राशि नहीं दी. लगातार दबाव बनाने पर उसने केवल 47 हजार रुपये लौटाए. शेष रकम मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा. आरोप है कि एक रात वह 10-15 लोगों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Rajesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rajesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola