Dhanbad News: जमीन के नाम पर 11.40 लाख की ठगी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News: धनबाद थाना में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन

Dhanbad News: जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी मामले में नावाडीह निवासी संतोष कुमार सिंह ने बुद्धदेव पांडेय और दिनेश महतो के खिलाफ धनबाद थाना में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित ने जमीन दिलाने के नाम पर 11.40 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है. शिकायत में संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि अपने परिचित सुरेंद्र महतो से जमीन खरीदने की इच्छा जतायी थी. इसके बाद सुरेंद्र महतो ने बुद्धदेव पांडेय (सालुकचापड़ा) और दिनेश महतो (भेलाटांड़) से उसकी मुलाकात करायी. उनलोगों ने जमीन बेचने की बात कहते हुए जमीन दिखायी. जमीन पसंद होने पर सौदा तय हुआ. चेक के माध्यम से आठ लाख रुपये तथा अलग-अलग तिथियों में 3.40 लाख रुपये नकद समेत कुल 11.40 लाख रुपये आरोपियों को भुगतान कर दिया. लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं करायी गयी.

चेक बाउंस होने से खुला मामला

दबाव बनाने पर आरोपियों ने छह सितंबर, 2025 को एकरारनामा करते हुए पैसे लौटाने के लिए दो चेक दिये. लेकिन बैंक में चेक जमा करने पर दोनों चेक बाउंस हो गये. पीड़ित ने 17 जनवरी 2026 को अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन आरोपियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया. इससे ठगी की आशंका और पुख्ता हो गयी. संतोष कुमार सिंह की शिकायत पर शनिवार को धनबाद थाना में बुद्धदेव पाण्डेय और दिनेश महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola