धनबाद के मैथन में सनसनी: देर रात स्कॉर्पियो में लगाई आग, पड़ोसियों के दरवाजे बंद कर भागे असामाजिक तत्व
असमाजित तत्वों ने आवास के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में लगाया आग
धनबाद के मैथन में असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में आग लगा दी. स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा जल गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
धनबाद. मैथन आजाद नगर में शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में आग लगा दी. घटना में मोटरसाइकिल को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ, जबकि स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा काफी जल गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.
धुआं निकलता देख बुझायी आग
ये भी पढ़ें: धनबाद के लोयाबाद में अचानक धंसी जमीन, 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया मकान, देखें कैसे बची परिवार की जान
जानकारी के अनुसार, आजाद नगर के एमएच 206 एलके में रहने वाले प्रदीप बाउरी की स्कॉर्पियो (जेएच 10 बीयू 2126) और मोटरसाइकिल (डब्ल्यूबी 38 क्यू 1902) उनके आवास के सामने खड़ी थी. देर रात आवास के बाहर धुआं निकलता देख प्रदीप बाउरी ने दरवाजा खोलकर बाहर देखा. स्कॉर्पियो को जलता देखकर उन्होंने तुरंत घर से पानी लाकर आग बुझायी.
बताया गया कि आवास के नीचे रहने वाले लोगों के दरवाजे भी बाहर से बंद कर दिये गये थे. घटना की सूचना प्रदीप बाउरी ने तत्काल 112 पर दी. कुछ देर बाद मैथन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.
पुलिस कर रही जांच
घटना के संबंध में प्रदीप बाउरी ने मैथन ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. आग लगाने के पीछे किसका हाथ है और घटना का कारण क्या है, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
ये भी पढ़ें: कुसुंडा में तीन घंटे ठप रहा कोयला डिस्पैच, जानिए क्यों अचानक सड़कों पर उतरे असंगठित मजदूर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए