64 टीमों के बीच कांटे की टक्कर, जानें किस टीम ने जीता लोहपिट्टी करम महोत्सव का खिताब

Updated:
विज्ञापन

टीम के साथ विधायक शत्रुघ्न महतो एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहपिट्टी महुदा के सीमा सुमन ग्रुप ने प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव में जीत दर्ज की. 64 टीमों ने पारंपरिक नृत्य और गीत की प्रस्तुति दी. देखें विजेता टीमों की पूरी सूची.

विज्ञापन

धनबाद. हरिणा कॉलोनी स्थित शहीद मेजर सम्राट मैती ग्राउंड में करमा अखड़ा समिति, बाघमारा की ओर से प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव के फाइनल मुकाबले में सीमा सुमन ग्रुप, लोहपिट्टी महुदा ने शानदार प्रस्तुति के दम पर विजेता का खिताब अपने नाम किया. तारानारी (बोकारो) का शृष्टि ग्रुप उपविजेता रहा. प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंकिता ग्रुप, तारानारी ने तीसरा, लिटिल चैंप्स प्ले स्कूल, हरिणा ने चौथा और पूजा कुमारी ग्रुप, तारानारी ने पांचवां स्थान हासिल किया. सभी टीमों ने करम गीत और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी. प्रतियोगिता के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

विजेता टीमों को किया गया सम्मानित

फाइनल के बाद विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मदनमोहन, डॉ मुकेश कुमार राय, गंगा रवानी और संतोष कुमार ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया. इसके अलावा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बाघमारा, विद्या मेसु ग्रुप हरिणा, विनायक राजवंश ग्रुप सरिता और JMT ग्रुप जमुआटांड समेत अन्य प्रतिभागी टीमों को समिति की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया.

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में हरिपद हरि, विजय महतो और घनश्याम महतो शामिल थे. निर्णायकों ने टीमों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर विजेता टीमों का चयन किया.

आयोजन में समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका

करम महोत्सव को सफल बनाने में करमा अखड़ा समिति के अध्यक्ष मदनमोहन महतो, सचिव जीवन रवानी, दीपक प्रसाद, संजय रवानी, प्रेम कुमार, रमेश महतो, रमेश रजवार, राजेंद्र महतो, भोला रवानी, विक्की कुमार, लतिका साव, शकुंतला देवी, आशा शर्मा, नीलम वर्णवाल, बेबी देवी, सरस्वती देवी, दिनेश कुमार, किशोर कुम्हार और सुमित कुमार समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

ये भी पढ़ें: कुसुंडा में तीन घंटे ठप रहा कोयला डिस्पैच, जानिए क्यों अचानक सड़कों पर उतरे असंगठित मजदूर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola