निरसा मुठभेड़: शूटर विजय उर्फ शिबू के स्वास्थ्य में सुधार, जानें कब भेजा जाएगा जेल

Updated:
विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच के कैथलैब स्थित अस्थायी कैदी वार्ड में चल रहा इलाज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

निरसा पुलिस मुठभेड़ में घायल यूपी के शूटर विजय उर्फ शिबू को 21 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. स्वास्थ्य में सुधार के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.

विज्ञापन

धनबाद. निरसा में 16 सितंबर को हुई पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल यूपी के शूटर विजय उर्फ शिबू उर्फ सागर के अस्पताल से छुट्टी की तैयारी पूरी कर ली गयी है. चिकित्सकों के अनुसार उसे 21 सितंबर को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) से डिस्चार्ज किया जायेगा. इसके बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत कर सीधे जेल भेजेगी.

विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान विजय के दोनों पैरों में पांच से अधिक गोलियां लगी थीं. गोली लगने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अस्पताल में उसके इलाज के लिए अलग व्यवस्था की गयी है.

ये भी पढ़ें: H1N1 Threat: धनबाद SNMMCH को मिला 5 जिलों की जांच का जिम्मा, पर क्यों अटका काम?

स्वास्थ्य में सुधार के बाद आइसीयू से कैथलैब में किया गया शिफ्ट

शनिवार को स्वास्थ्य जांच और स्थिति में सुधार के बाद विजय को इमरजेंसी के एसआइसीयू से कैथलैब बिल्डिंग में स्थानांतरित कर दिया गया. कैथलैब बिल्डिंग में पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्थायी कैदी वार्ड बनाया गया है. यहां भी उसकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है.

चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार है और अब उसे आइसीयू स्तर की निगरानी की आवश्यकता नहीं है. इसी वजह से उसे एसआइसीयू से कैथलैब स्थित अस्थायी कैदी वार्ड में शिफ्ट किया गया.

डिस्चार्ज के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस विजय को न्यायिक प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत करेगी. इसके बाद उसे जेल भेजा जायेगा. पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई मुठभेड़ और उससे जुड़े मामले में दर्ज कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जायेगी.

फिलहाल एसएनएमएमसीएच में उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में जारी है. चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य स्थिति में संतोषजनक सुधार बताये जाने के बाद 21 सितंबर को डिस्चार्ज की तैयारी की गयी है.

ये भी पढ़ें: SNMMCH Dhanbad: ब्लड बैंक और दंत विभाग के मरीजों के लिए बड़ी राहत, रद्द टेंडर के बाद अब इस महीने शुरू होगी नए मशीनों की खरीद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola