राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे धनबाद, बरवाअड्डा हवाईअड्डे से लेकर आइआइटी-आइएसएम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राज्यपाल का स्वागत करते एसडीएम | Prabhat Khabar Network
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार धनबाद के बरवाअड्डा हवाईअड्डे पर पहुंचे. उनका जिला प्रशासन और IIT-ISM के अधिकारियों ने स्वागत किया.
धनबाद. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को पूर्वाह्न 10:40 बजे बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचे. एयरपोर्ट पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब और अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. आइआइटी-आइएसएम की ओर से निदेशक टेक्सीम प्रो धीरज कुमार और रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय भी राज्यपाल के स्वागत के लिए मौजूद रहे.
एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

राज्यपाल के स्वागत के बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से आइआइटी-आइएसएम के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर और पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए.
एयरपोर्ट से आइआइटी-आइएसएम तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने बरवाअड्डा हवाईअड्डे से आइआइटी-आइएसएम तक सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये थे. एयरपोर्ट, कारकेड मार्ग, आइआइटी-आइएसएम परिसर, प्रमुख स्थलों और चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और लाठी बल की तैनाती की गयी थी.
ये भी पढ़ें: SNMMCH MBBS Admission: 84 सीटें फुल, जानें बची सीटों के लिए कब से शुरू होगी काउंसलिंग
सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया. अधिकारियों और पुलिस बल को निर्धारित स्थानों पर तैनात रहकर व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया था.
कारकेड मार्ग पर विशेष निगरानी
राज्यपाल के कारकेड के निर्बाध आवागमन के लिए यातायात पुलिस और मोबाइल पेट्रोलिंग दल लगातार गश्त करते रहे. मार्ग की सुरक्षा के लिए एंटी-सबोटाज चेकिंग टीमें भी सक्रिय रहीं. आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जीवनरक्षक उपकरण और चिकित्सक दल से लैस एंबुलेंस को कारकेड के साथ रखा गया था.

वहीं, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के गहन चिकित्सा केंद्र को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों और जरूरी दवाओं के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया था.
वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली व्यवस्था
राज्यपाल के आगमन के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार और सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा समेत जिला प्रशासन और आइआइटी-आइएसएम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी की.
ये भी पढ़ें: गया-धनबाद रेल रूट पर 340 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट: जानें यात्रियों को कैसे मिलेगा तीसरी-चौथी लाइन का फायदा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए