SNMMCH MBBS Admission: 84 सीटें फुल, जानें बची सीटों के लिए कब से शुरू होगी काउंसलिंग

Updated:
विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू(AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 84 सीटें भर चुकी हैं. नई कक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी. बची हुई सीटों के लिए अंतिम राउंड की काउंसलिंग 30 सितंबर से शुरू होगी, जिसके बाद सभी सीटों के भरने की स्थिति स्पष्ट होगी.

विज्ञापन

धनबाद. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में एमबीबीएस के नये सत्र की कक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी. शनिवार को दूसरे राउंड की काउंसलिंग समाप्त होने तक एमबीबीएस की कुल 100 सीटों में 84 पर विद्यार्थियों का नामांकन पूरा हो चुका है. कॉलेज प्रबंधन ने नये सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत और कक्षाओं के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं.

विज्ञापन

एडमिशन सेल के नोडल पदाधिकारी डॉ गणेश कुमार ने बताया कि स्टेट कोटे के लिए निर्धारित 83 सीटों में 81 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है. वहीं, ऑल इंडिया कोटे के लिए आरक्षित 15 सीटों में तीन विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है. दो सीटें सेंट्रल नोमिनी कोटे के लिए आरक्षित हैं. इस तरह उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब तक कुल 84 विद्यार्थियों का नामांकन पूरा हो चुका है.

ये भी पढ़ें: डाक विभाग का बड़ा फैसला: प्रशासनिक इकाइयों का होगा पुनर्गठन, कर्मचारियों से 21 सितंबर तक मांगा गया ब्योरा

30 सितंबर से शुरू होगा अंतिम राउंड

बची हुई एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए तीसरे और अंतिम राउंड की काउंसलिंग 30 सितंबर से शुरू होगी. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत 10 अक्तूबर तक निबंधन कराने वाले विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा. अंतिम राउंड की काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही एमबीबीएस की सभी 100 सीटों के भरने की स्थिति स्पष्ट होगी.

पहले दिन परिचय सत्र, विद्यार्थियों को कराया जायेगा कैंपस भ्रमण

नये सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों के लिए परिचय सत्र आयोजित किया जायेगा. इसमें उन्हें मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों और पढ़ाई से संबंधित जरूरी जानकारी दी जायेगी. इसके बाद नये छात्र-छात्राओं को मेडिकल कॉलेज परिसर का भ्रमण कराया जायेगा. इसके माध्यम से विद्यार्थियों को कॉलेज कैंपस और उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराया जायेगा.

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार परिचय सत्र के बाद एमबीबीएस विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई शुरू होगी. नये सत्र के संचालन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये गये हैं. कॉलेज प्रशासन का जोर विद्यार्थियों को शुरुआत से ही शैक्षणिक व्यवस्था और विभागीय गतिविधियों से परिचित कराने पर है.

ये भी पढ़ें: H1N1 Threat: धनबाद SNMMCH को मिला 5 जिलों की जांच का जिम्मा, पर क्यों अटका काम?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola