Adra Rail Division: आद्रा-भागा मेमू रद्द और राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है. 22, 25 और 27 सितंबर को आद्रा-भागा मेमू रद्द रहेगी. वहीं, 27 सितंबर को राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से हटकर चलेगी. यात्रियों से यात्रा से पहले पुष्टि करने की अपील की गई है.

विज्ञापन

धनबाद. आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 22, 25 और 27 सितंबर को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 68077 और 68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू का परिचालन रद्द रहेगा. यात्रियों को इन तिथियों पर यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर मंडल में भी विकास कार्य का असर

चक्रधरपुर रेल मंडल में होने वाले विकास कार्यों के कारण भी ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे के अनुसार 27 सितंबर को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 20818 नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी.

राजधानी एक्सप्रेस गोमो-आद्रा-मिदनापुर-हिजली-भाद्रक-कटक होकर भुवनेश्वर पहुंचेगी. विकास कार्यों के कारण मार्ग में बदलाव किये जाने से यात्रियों को अपने सफर की योजना उसी के अनुसार बनाने की जरूरत होगी.

रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की गयी है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन और मार्ग की जानकारी की पुष्टि कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: निरसा मुठभेड़: शूटर विजय उर्फ शिबू के स्वास्थ्य में सुधार, जानें कब भेजा जाएगा जेल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola