SNMMCH Dhanbad: ब्लड बैंक और दंत विभाग के मरीजों के लिए बड़ी राहत, रद्द टेंडर के बाद अब इस महीने शुरू होगी नए मशीनों की खरीद

Updated:
विज्ञापन

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में ब्लड बैंक और दंत विभाग के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद हेतु नया टेंडर जारी किया गया है। इससे लंबे समय से प्रतीक्षित मशीनों की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।

विज्ञापन

धनबाद. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में ब्लड बैंक और दंत विभाग समेत अन्य जरूरी चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए एक बार फिर टेंडर जारी किया गया है. इससे अस्पताल में लंबे समय से प्रस्तावित उपकरणों की खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हो गयी है. इससे पहले जारी टेंडर को अंतिम चरण में रद्द कर दिया गया था. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने अब नये सिरे से निविदा प्रक्रिया शुरू की है.

विज्ञापन

नये टेंडर के खुलने की तिथि अक्तूबर में निर्धारित की गयी है. टेंडर खुलने के बाद तकनीकी और वित्तीय प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके बाद पात्र एजेंसी का चयन कर उपकरणों की आपूर्ति करायी जायेगी. ऐसे में निविदा जारी होने के बावजूद अस्पताल में उपकरणों की उपलब्धता में अभी समय लग सकता है.

ये भी पढ़ें: H1N1 Threat: धनबाद SNMMCH को मिला 5 जिलों की जांच का जिम्मा, पर क्यों अटका काम?

ब्लड बैंक के लिए कई महत्वपूर्ण मशीनें शामिल

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से अनुमति मिलने के बाद एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया था. इसमें ब्लड बैंक के लिए कई महत्वपूर्ण मशीनों को शामिल किया गया है. इनमें रेफ्रिजरेटेड सेंट्रिफ्यूज मशीन, प्लेटलेट एजिटेटर और इनक्यूबेटर समेत अन्य जरूरी उपकरण शामिल हैं.

ब्लड बैंक में इन उपकरणों की उपलब्धता से रक्त और उससे संबंधित प्रक्रियाओं के संचालन में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. हालांकि, उपकरणों की वास्तविक उपलब्धता टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और चयनित एजेंसी द्वारा आपूर्ति किये जाने के बाद ही हो सकेगी.

दंत विभाग के लिए डेंटल चेयर समेत उपकरण

टेंडर में दंत विभाग के लिए भी जरूरी उपकरणों की खरीद का प्रावधान किया गया है. इसमें डेंटल चेयर समेत कई अन्य उपकरण शामिल हैं. अस्पताल प्रबंधन की ओर से विभिन्न विभागों की जरूरत के अनुसार उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जा रही है.

पहले टेंडर को अंतिम चरण में किया गया था रद्द

एसएनएमएमसीएच में इन उपकरणों की खरीद के लिए पहले भी टेंडर जारी किया गया था. हालांकि, प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने के बाद उसे रद्द कर दिया गया. इसके बाद प्रबंधन ने दोबारा निविदा जारी कर खरीद प्रक्रिया शुरू की है. अब अक्तूबर में टेंडर खुलने के बाद तकनीकी जांच और वित्तीय प्रक्रिया पूरी की जायेगी. चयनित एजेंसी को आपूर्ति का काम मिलने के बाद ही उपकरण अस्पताल में पहुंचेंगे. इस पूरी प्रक्रिया के कारण टेंडर जारी होने के बावजूद उपकरणों की उपलब्धता में अभी कुछ समय लगने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: SNMMCH MBBS Admission: 84 सीटें फुल, जानें बची सीटों के लिए कब से शुरू होगी काउंसलिंग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola