जमशेदपुर: साकची-डिमना रूट पर महंगा हुआ ऑटो का सफर, 22 जून से नई दरें लागू

Updated:
विज्ञापन

ऑटो में सफर करती हुई महिला सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamshedpur Auto Fare: साकची से डिमना रूट पर ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों को अब जेब और ढीली करनी होगी. डीजल-सीएनजी, स्पेयर पार्ट्स की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए किराए में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट

विज्ञापन

Jamshedpur Auto Fare: साकची से डिमना रूट पर ऑटो से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सफर करना थोड़ा महंगा हो गया है. शिक्षित बेरोजगार ऑटो चालक संघ ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और गाड़ियों के रखरखाव में हो रहे खर्च को ध्यान में रखते हुए किराये में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. यह नई दरें 22 जून 2026 से प्रभावी होंगी. ऑटो से रोजाना इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है.

बढ़ती लागत बनी मुख्य कारण 

संघ के स्टैंड संचालक चंदन गोराई का कहना है कि डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों के साथ-साथ इंश्योरेंस और स्पेयर पार्ट्स की कीमतों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि ने ऑटो संचालकों की कमर तोड़ दी है. आर्थिक दबाव के चलते यह बढ़ोतरी उनकी मजबूरी है. 

स्टैंड से स्टैंड यात्रा पर ही लागू किराया 

संघ का कहना है कि निर्धारित किराया केवल स्टैंड से स्टैंड तक की यात्रा के लिए ही मान्य है. अगर कोई यात्री स्टैंड से आगे की यात्रा करता है, तो उसे अतिरिक्त किराया देना होगा. 

यहां देखें 22 जून 2026 से प्रभावी नई किराया सूची

रूटपुराना किरायानया किराया
साकची से हीरा होटल15 रुपये15 रुपये
साकची से एमजीएम अस्पताल20 रुपये25 रुपये
मानगो चौक से डिमना चौक15 रुपये15 रुपये
मानगो चौक से एमजीएम अस्पताल15 रुपये20 रुपये
लोकल उतार-चढ़ाव10 रुपये10 रुपये

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें: गुमला में भारी बवाल, सिसई में बेकाबू हाइवा ने देवी मंडप मंदिर को किया ध्वस्त, गुस्से में ग्रामीणों ने घेरा वाहन

यह भी पढ़ें: प्रभात इंपैक्ट: चतरा में ब्राउन शुगर तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola