प्रभात इंपैक्ट: चतरा में ब्राउन शुगर तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर
Chatra: चतरा में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कार्रवाई के दौरान लगभग 60 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
मो तसलीम
Chatra: प्रभात खबर में रिपोर्ट छपने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पैनीकला गांव के आगे हरदाही-कौलेश्वरी जाने वाले रास्ते के पास से 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर कमलेश कुमार (पिता स्व बोधी गंझु) वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के राजगुरुआ गांव का रहने वाला है. उसके पास से 277 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा एक स्कॉर्पियो (जेएच 05 सीसी 9996) व एक मोबाइल जब्त किया गया. यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.
सप्लाई के समय ही तस्कर को पुलिस ने दबोचा
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो में पैनीकला के आगे ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करने जा रहा है. सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरदाही-कौलेश्वरी जाने वाले सड़क पर पहुंचे कि इसी क्रम में दंतार के तरफ से स्कॉर्पियो आ रहा था. जिसे छापामारी दल द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोक दिया गया. तलाशी के दौरान तस्कर के पास से ब्राउन शुगर मिला.
छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर होती है बिक्री
इस संबंध में एनडीपीएस थाना कांड संख्या 01/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि उसके पास से मिले मोबाईल से व्हाट्सअप चैट प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर इसके नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों की पहचान की जा रही है. ब्राउन शुगर को कहां ले जा रहा था, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. संभावत: इसे पुड़िया बनाकर क्षेत्र में नशा के सेवन करने वालों तक पहुंचाने या बाहर पहुंचाने की योजना थी. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, वशिष्ठ नगर थाना के एएसआई छोटन राम व कई जवान शामिल थे.
प्रभात खबर की रिपोर्ट का असर
आठ जून को ‘चतरा में ब्राउन शुगर का बढ़ता जाल, शहर व ग्रामीण क्षेत्रो में खुलेआम बिक रही है ब्राउन शुगर, युवा पीढ़ी हो रहे बर्बाद’ से संबंधित खबर प्रभात खबर में प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आयी और ब्राउन शुगर के विरूद्ध कार्रवाई शुरू की. 13 जून को 32 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार लोगो को गिरफ्तार किया गया था. 20 जून को 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.
ये भी पढ़ें…
चतरा में एमसीसी के नाम पर ग्रामीणों का अपहरण, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा
रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमले की रघुवर दास ने की निंदा, घटना को बताया राष्ट्रवाद पर हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










