मयूरहंड में 18 माह के बच्चे की मौत पर हंगामा, शव सड़क पर रख परिजनों ने किया प्रदर्शन; डॉक्टर पर लगाए आरोप
फोटो :- 1. अस्पताल में मृत बच्चे के शव को गोद मे लेकर विलाप करते परिजन. 2. विलाप करते बच्चे की मां व पिता. 3. सड़क पर बच्चे के शव को लेकर विरोध करती महिलाएं. 4. अपना मेडिकल सह अस्पताल में लटका ताला. | Prabhat Khabar Network
मयूरहंड में एक 18 महीने के बच्चे की इलाज के बाद मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल संचालक सह चिकित्सक पर गलत इलाज का आरोप लगाया है. मामले के बाद अस्पताल में ताला लटका है और संचालक फरार है.
मयूरहंड. चतरा के मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा रोड़ में संचालित अपना मेडिकल सह अस्पताल में रविवार की दोपहर में इलाज के बाद पंदनी पंचायत के बिरजू रविदास के पुत्र विवान कुमार (18 माह) के बच्चे की शाम में मौत हो गयी है. बच्चे की मौत के बाद परिजन शव को लेकर देर शाम अस्पताल पहुंच गये. उसके बाद अस्पताल के समीप करमा-पचमो सड़क पर शव रख कर विलाप करने लगे. साथ ही मेडिकल संचालक सह निजी चिकित्सक डॉ अरुण कुमार पर गलत इलाज करने से हुई बच्चे की मौत का आरोप लगाया. जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी राहुल दुबे पहुंचे. जहां स्थिति में नियंत्रण में लिया.
मेडिकल संचालक पर गलत इलाज का लगाया आरोप
परिजनों ने अपना मेडिकल सह अस्पताल के संचालक अरुण कुमार दांगी पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है. मृतक बच्चे के पिता बिरजू रविदास ने कहा कि मेरे बेटा सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित है. बच्चे को लेकर अपना मेडिकल अस्पताल पहुंचे. जहां सर्दी, खांसी व बुखार का इलाज किया गया. उंसके बाद बच्चे को लेकर घर पहुंचे. बच्चा को बिस्किट खिलाने के बाद दवा खिलाये. दवा खिलाने के बाद बच्चा छटपटाने लगा. इस दौरान पानी से भरा गमला में गिर गया. आनन-फानन में पुन: अपना मेडिकल पहुंचे, तो जबाब दे दिया. उसके बाद हज़ारीबाग़ ले गये. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
बच्चे की मौत के बाद मेडिकल में लटका ताला, संचालक फरार
अपना मेडिकल संचालक को जैसे ही बच्चे की मौत की सूचना मिली. मेडिकल संचालक मेडिकल छोड़कर फरार हो गया. मेडिकल सह अस्पताल में ताला लटका रहा.
क्या कहते हैं मेडिकल संचालक
मेडिकल संचालक सह निजी चिकित्सक डॉ अरुण कुमार दांगी ने कहा कि परिजन का आरोप गलत है. बच्चे की मौत पानी से भरा गमला में गिरने से हुई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए