चतरा के पत्थलगड्डा में जुटे झारखंडभर के डिजिटल क्रिएटर्स, स्थानीय पर्यटन और संस्कृति को नई पहचान देने पर मंथन
फोटो 20सीएच 9: उद्घाटन करते जिप उपाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
पत्थलगड्डा में आयोजित क्रिएटर संघ के सम्मान सह मिलन समारोह में झारखंड भर से जुटे डिजिटल क्रिएटर्स ने स्थानीय मुद्दों और पर्यटन को डिजिटल मंच पर लाने की बात कही. उन्होंने अपनी कला के माध्यम से क्षेत्र की पहचान को मजबूत करने का संकल्प लिया.
पत्थलगड्डा. प्रखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मां भगवती लेंबोइया मंदिर परिसर स्थित एनटीपीसी सामुदायिक भवन में रविवार को क्रिएटर संघ का सम्मान सह मिलन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा और पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने संयुक्त रूप से किया.
समारोह में चतरा के अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में डिजिटल क्रिएटर्स शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान क्रिएटर्स ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किये और डिजिटल कंटेंट निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा की.
स्थानीय मुद्दों और पर्यटन को डिजिटल मंच देने की अपील
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने डिजिटल युग में सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने क्रिएटर्स से क्षेत्रीय मुद्दों, पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों को डिजिटल मंचों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय क्षेत्रों की विशेषताओं और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सकता है. क्रिएटर्स से सकारात्मक और उपयोगी कंटेंट के जरिए अपने क्षेत्र की पहचान मजबूत करने की बात कही गयी.
मौके पर संघ के अध्यक्ष शिव रेड्डी, संयोजक प्रेम राणा, संरक्षक लेखराज टाइगर और सुधीर कुमार, संतान सिंगार कॉमेडी, कृष्णा खोरठा कॉमेडी, क्रिएटर जनार्दन दांगी, अर्चना कुशवाहा, आशीष कुमार, राहुल ठाकुर, सुरेंद्र सोनी, जयकरण दांगी, छोटेलाल, राम कुमार, अभिनीत कुमार समेत संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए