Dhanbad News : एग्यारकुंड : विभागीय पदाधिकारी कार्यालय में बैठें : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : एग्यारकुंड : विभागीय पदाधिकारी कार्यालय में बैठें : बीडीओ

विज्ञापन

Dhanbad News : एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ मधु कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने योजना से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजना से संबंधित पैसा नहीं आया है. परंतु योजना आन-लाइन चढ़ाने का आदेश मिला है. उन्होंने पंसस की मांग पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, सीडीपीओ को सप्ताह में एक दिन प्रखंड कार्यालय में बैठने का निर्देश दिया. वहीं एलएस को निर्देश दिया गया कि दो दिन क्षेत्र मेंं भ्रमण करें व एक दिन प्रखंड कार्यालय में समय दे. भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी देने की बात कही. मौके पर पंसस मधु कुमारी, उपप्रमुख विनोद दास, सासंद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी, मुखिया मनोज राउत, रेखा देवी, पूनम देवी, मीरा देवी, कृष्णा सिंह, गौरी दास, रंजन सिंह समेत प्रखंड के सभी पंसस शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola