नीट परीक्षा को लेकर धनबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों ने लिया जायजा

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

NEET Re-Exam: नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से पूरा कराने के लिए धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. 

विज्ञापन

धनबाद से विक्की प्रसाद की रिपोर्ट

NEET Re-Exam: झारखंड के धनबाद जिले में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त पूरा कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देशानुसार सुबह से ही जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के वरीय अधिकारियों ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और तैनात पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. 

सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम 

सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जुटने से रोकने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे कि परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो. 

सीसीटीवी निगरानी और लगातार गश्त करती रही पुलिस 

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है. पुलिस के जवान और पदाधिकारी पूरे समय केंद्रों के आसपास गश्त करते रहे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. 

गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में पूरा कराने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने या परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें: गुमला में भारी बवाल, सिसई में बेकाबू हाइवा ने देवी मंडप मंदिर को किया ध्वस्त, गुस्से में ग्रामीणों ने घेरा वाहन

यह भी पढ़ें: प्रभात इंपैक्ट: चतरा में ब्राउन शुगर तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola