धनबाद के बरोरा-चिटाही सड़क पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस 

Updated:
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad Dead Body Found: शनिवार सुबह धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सड़क पर शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

बरोरा से प्रहलाद बरनवाल की रिपोर्ट 

विज्ञापन

Dhanbad Dead Body Found: धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एएमपी कोलियरी स्थित बरोरा-चिटाही पीसीसी सड़क पर शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस 

स्थानीय लोगों ने शव को देखा. इसके बाद इसके बाद घटना की जानकारी बरोरा थाना पुलिस को दी गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. 

चेहरे पर चोट के निशान 

पुलिस के अनुसार शव के ऊपर पूरे कपड़े नहीं थे और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. 

सुनसान इलाके में मिला शव, हर पहलू की हो रही जांच 

जिस स्थान पर शव मिला है, वह कोलियरी क्षेत्र का अपेक्षाकृत सुनसान इलाका है. यह पीसीसी सड़क डुमरा-फुलारीटांड़ मुख्य मार्ग को बरोरा चेकपोस्ट और चिटाही होते हुए महेशपुर-सिनीडीह फोरलेन सड़क से जोड़ती है. सड़क के बीच स्थित कोलियरी क्षेत्र का एक हिस्सा काफी सुनसान है. ऐसे में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शव वहां कैसे पहुंचा और घटना के पीछे क्या कारण हो सकते हैं. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास भी जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. 

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें: Bokaro: न OTP आया न ही लिंक दबाया, फिर भी 1.92 लाख गंवाया, अब लगाने पड़ रहे थाने के चक्कर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola