कभी सर्वांगासन, कभी मयूरासन, 100 साल के दादा का योग देख चौंक जायेंगे आप

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

योगासन करते 100 साल के वृद्ध.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Yoga Day: इस बार राज्य भर में लगभग सभी ने योग किया है. सड़कों से लेकर खेतों तक, हर जगह योग करते नजर आ रहे हैं. सबसे दिलचस्प घटना पुरुलिया के एक बुजुर्ग व्यक्ति की है. इस उम्र में भी उन्होंने योग किया है. कभी वे मयूरासन करते हैं, कभी सर्वांगासन.

विज्ञापन

Yoga Day: पुरुलिया : बंगाल में विश्व योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कोलकाता में उपस्थित थे. रेड रोड पर योग दिवस का आयोजन भव्य तरीके से हुआ. हालांकि, इस बार योग दिवस केवल कोलकाता में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में मनाया गया. पुरुलिया में एक सौ वर्षीय बुजुर्ग ने योग करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

विज्ञापन

पोते के साथ शिविर में आये

पुरुलिया के जयपुर ब्लॉक के शिरामपुर निवासी बलराम प्रमाणिक की उम्र सौ वर्ष से अधिक है. उनके परिवार का दावा है कि उनकी उम्र सौ वर्ष से अधिक है. प्रशासन द्वारा आयोजित योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में वे अपने पोते का हाथ पकड़कर शामिल हुए. दूसरों के साथ योगासन करने के साथ-साथ उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों के सामने कई आसन करके दिखाए.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतिदिन चलते हैं 20 किमी पैदल

बलराम प्रमाणिक ने बताया कि वे प्रतिदिन 20 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं. वे हर सुबह घर पर अपने तरीके से आसन करते हैं. उनके पोते ने कहा-दादाजी के शरीर को देखकर इलाके के लोग उत्सुक रहते हैं. ज्योतिर्मोय सिंह महात ने कहा- वह 100 वर्ष के युवा हैं. उन्होंने योग में महारत हासिल कर ली है. उन्होंने सभी योगासन किए हैं. मुझे गर्व है कि पुरुलिया में 100 वर्ष का एक युवा और तरोताजा व्यक्ति है.

Also Read: विश्व योग में रमा बंगाल, रेड रोड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, शुभेंदु ने किया विवेकानंद को याद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola