बंगाल के इस्लामपुर में फायरिंग, सुबह-सुबह स्कूल जाते प्रधानाध्यापक को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती प्रधानाध्यापक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में स्कूल जा रहे एक प्रधानाध्यापक को गोली मार दी गई. रामगंज स्थित राजभीम प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नजरुल इस्लाम को मदारीपुर इलाके में निशाना बनाया गया. घायल शिक्षक को सिलीगुड़ी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

उत्तर दिनाजपुर: पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में शनिवार की सुबह 7 बजे गोलीबारी हुई. स्कूल जाते समय बदमाशों की गोलीबारी में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना शनिवार की सुबह इस्लामपुर के मदारीपुर इलाके में हुई. घायल शिक्षक का नाम नजरुल इस्लाम है. वे रामगंज स्थित राजभीम प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं. पिछले दिनों तृणमूल के एक नेता को भी मदारीपुर के एक होटल में गोली मार दी गई थी, जो आज हुई गोलीबारी वाली जगह के ठीक बगल में स्थित है. आज की घटना के बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

मदारीपुर इलाके में मारी गोली

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नजरुल इस्लाम इस्लामपुर के अम्बागान चौराहे पर रहते हैं. उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है. हर दिन की तरह नजरुल इस्लाम स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे. आरोप है कि मदारीपुर इलाके में पहुंचते ही उन पर गोली चलाई गई. गोली लगने से घायल होकर सड़क पर गिरते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और इस्लामपुर उप-जिला अस्पताल ले गए. वहां उनका इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है.

फायरिंग का कारण अब तक पता नहीं

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शिक्षक की हालत गंभीर है. प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें सिलीगुड़ी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. हमले का कारण और इसमें शामिल लोगों की जांच की जा रही है. यह सवाल भी उठ रहा है कि बदमाशों ने अचानक प्रधानाध्यापक को ही निशाना क्यों बनाया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसी से नहीं थी कोई दुश्मनी

परिवार के सदस्यों का कहना है कि नजरुल इस्लाम से किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी. स्कूल के शिक्षकों ने भी कहा कि किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या झगड़ा नहीं था. किसी को समझ नहीं आ रहा. एक शिक्षक ने कहा-प्रधानाध्यापक के तौर पर वे बहुत अच्छे और कर्तव्यनिष्ठ थे. वे हमेशा काम में व्यस्त रहते थे. हम इस घटना से बहुत हैरान हैं.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola