NCPI की नई टीम से तृणमूल के सीनियर नेता बाहर, देव और रचना बनर्जी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

तृणमूल के बागी सांसद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तृणमूल से बगावत कर NCPI में शामिल सांसदों की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट में मामला जारी है. पार्टी ने ज्योतिप्रकाश चट्टोपाध्याय को अध्यक्ष बनाया और देव-रचना बनर्जी को बड़ी जिम्मेदारी दी.

विज्ञापन

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस से बगावत कर एनसीपीआइ का दामन थामने वाले सांसदों की सदस्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है और विवाद अभी जारी है. इसी बीच एनसीपीआइ ने मंगलवार को अपनी नयी समिति का गठन कर सदस्यों की सूची जारी की.

ज्योतिप्रकाश चट्टोपाध्याय बने अध्यक्ष

समिति के अध्यक्ष पद पर ज्योतिप्रकाश चट्टोपाध्याय को रखा गया है. इसमें सांसद देव और रचना बनर्जी समेत कई अन्य सांसदों को भी जिम्मेदारी दी गयी है. हालांकि नयी समिति में डॉ काकोली घोष दस्तीदार और सुदीप बनर्जी को कोई पद नहीं दिया गया है.

चार सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा

एनसीपीआइ सांसदों की सदस्यता को लेकर जारी कानूनी प्रक्रिया के बीच पार्टी की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नोटिस का जवाब देने के लिए लगातार समय मांगा जा रहा है. सुदीप बनर्जी समेत संबंधित सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर जवाब देने के लिए चार सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा है.

जारी किया गया था नोटिस

एनसीपीआइ के सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष, महासचिव और 20 सांसदों को पक्षकार बनाकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. इसी मामले के आधार पर नोटिस जारी किया गया था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

27 सदस्यीय समिति घोषित

इसके बाद अब पार्टी ने नयी समिति का गठन किया है. मंगलवार को घोषित 27 सदस्यीय समिति में उपाध्यक्ष पद पर अबू ताहेर, देव, यूसुफ पठान, रचना बनर्जी को शामिल किया गया है. मिताली बाग और बापी हालदार को महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है.

Also Read: Kolkata Direct Investment: कोलकाता को मिलने वाली है बड़ी सौगात, फ्रांस करेगा सीधा निवेश और शुरू हो सकती है डायरेक्ट फ्लाइट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola