बंगाल के चाय श्रमिकों के लिए सीएम शुभेंदु का ऐलान: बंद बागान खुलेंगे, त्योहारों पर मिलेगा 20% बोनस

Updated:
विज्ञापन

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने 19.78 करोड़ के पुल का उद्घाटन किया. उन्होंने बंद चाय बागानों को खोलने और श्रमिकों को 20% बोनस देने का ऐलान किया, जिससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

कोलकाता/जलपाईगुड़ी से अमित शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

करम पर्व के दिन मंगलवार को उत्तर बंगाल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मूर्ति नदी पर करीब 19.78 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल का उद्घाटन किया. लोक निर्माण विभाग के तहत बने इस पुल से करीब 50 से 60 हजार लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बंद चाय बागानों को फिर से खोलने की दिशा में पहल करने और आगामी त्योहारों के मौसम में चाय श्रमिकों को 20 प्रतिशत बोनस देने का आश्वासन भी दिया.

330 करोड़ रुपये की सहायता का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाय बागान श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार से 330 करोड़ रुपये की सहायता का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे पिछले गुरुवार केंद्र ने मंजूरी दी है. उनके अनुसार, इस राशि का उपयोग चाय बागान श्रमिकों (जिसमें बंद बागानों के श्रमिक भी शामिल हैं) के लिए किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने आने वाले दिनों में बंद चाय बागानों को फिर से खोलने की दिशा में काम किये जाने के आश्वासन के साथ ही त्योहारों के मौसम में श्रमिकों को 20 प्रतिशत बोनस सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाने की बात कही.

जल्द शुरू किया जायेगा काम

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि मूर्ति नदी पर बने पुल के अलावा क्षेत्र में दो और पुलों का निर्माण चल रहा है. पिछले वर्ष दार्जिलिंग पहाड़ में प्राकृतिक आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए कालीखोला पुल के पुनर्निर्माण की भी मंजूरी दे दी गयी है. इसका काम जल्द शुरू किया जायेगा. उन्होंने उत्तर बंगाल में सड़क और संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों के समन्वय से परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की बात कही.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पर्यटन केंद्रों तक पहुंच आसान

नये पुल के चालू होने से गरुमारा, चालसा समेत उत्तर बंगाल के कई महत्वपूर्ण इलाकों और पर्यटन केंद्रों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है. प्रशासन के अनुसार स्थानीय लोगों की आवाजाही के अलावा कृषि उत्पादों के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन सेवाओं को भी इससे लाभ मिलेगा. कार्यक्रम में सांसद मनोज तिग्गा, विधायक शुक्रा मुंडा, डालीम राय समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे.

Also Read: Kolkata Direct Investment: कोलकाता को मिलने वाली है बड़ी सौगात, फ्रांस करेगा सीधा निवेश और शुरू हो सकती है डायरेक्ट फ्लाइट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola