West Bengal Weather Update: विद्यासागर सेतु पर छाया अंधेरा, जानें अगले 48 घंटे किन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता का आसमान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी. जानें किन जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना और कब तक रहेगा मौसम अलर्ट.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में भी बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर देखने को मिलेगा. कोलकाता, हावड़ा, मेदिनीपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. कोलकाता में बुधवार को विद्यासागर सेतु के ऊपर घने काले बादलों ने आसमान को अपने आगोश में ले लिया.

विज्ञापन

आसमान में पसरा बादलों का विस्तार

हुगली नदी के ऊपर पसरा बादलों का यह गहरा विस्तार और उसके बीच उभरता विद्यासागर सेतु शहर के बदलते मौसम का बेहद खूबसूरत और नाटकीय दृश्य प्रस्तुत कर रहा है. मानसून के बादल, नदी की शांत लहरें और कोलकाता की पहचान बन चुका यह प्रतिष्ठित पुल- मिलकर महानगर के आसमान का एक मनमोहक चित्र रचते नजर आये.

दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की संभावना

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बुधवार से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है और तब तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से समुद्र में हलचल बनी रहेगी, इसलिए मछुआरों को सोमवार तक जमीन पर लौटने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग ने क्या बताया

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) बना हुआ है. धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ते हुए यह डीप डिप्रेसन बुधवार सुबह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचा. इसके कारण दक्षिण बंगाल के जिलों में मंगलवार से शुक्रवार तक भारी बारिश हो रही है. इससे पहले ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलीं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन जिलों में अलर्ट जारी

बुधवार को दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश हो रही. इन जिलों में उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर शामिल हैं. बुधवार से शुक्रवार तक कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. साथ ही, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.

Also Read: Kolkata Direct Investment: कोलकाता को मिलने वाली है बड़ी सौगात, फ्रांस करेगा सीधा निवेश और शुरू हो सकती है डायरेक्ट फ्लाइट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola