कोलकाता में यूट्यूब और व्हाट्सएप के जरिए बड़ा साइबर फ्रॉड, जानें कैसे काम कर रहा ऑनलाइन सट्टे का ये नेटवर्क

Updated:
विज्ञापन

ऑनलाइन सट्टे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता में ऑनलाइन सट्टेबाजी का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे लाखों लोग अपनी मेहनत की कमाई खो रहे हैं. जानें इस ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश और पुलिस की कार्रवाई.

विज्ञापन

कोलकाता से बिकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

महानगर और उसके आसपास के विभिन्न इलाकों में इन दिनों ऑनलाइन सट्टे का अवैध कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है, जिसके चलते आम लोग अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा गंवाने को मजबूर हैं. कोलकाता और आसपास के जिलों के कई लोग इस फर्जी ऑनलाइन जुए की चपेट में आकर लाखों रुपये गंवा चुके हैं. स्थिति यह है कि कई लोग अपने परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की बजाय इस सट्टेबाजी में अपनी गाढ़ी कमाई बर्बाद कर रहे हैं.

कैसे काम करता है ठगों का यह नेटवर्क

खुफिया और पुलिस सूत्रों के अनुसार, साइबर जालसाज यूट्यूब और व्हाट्सएप जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके इस ठगी को अंजाम दे रहे हैं. जालसाज लोगों को आकर्षक संदेश और फर्जी एप के लिंक भेजते हैं. इन एप्स को डाउनलोड करने के बाद उपयोगकर्ता सुबह से लेकर देर रात तक हर घंटे ऑनलाइन सट्टा खेल सकते हैं. इस खेल में मुख्य रूप से दो अंकों की जोड़ी या तीन अंकों के कॉम्बिनेशन पर पैसे लगाये जाते हैं. शुरुआत में ठग शिकार को थोड़ा-बहुत मुनाफा देकर उनका भरोसा जीत लेते हैं, जिससे उनका लालच और बढ़ जाता है. लेकिन जैसे ही वे बड़ी रकम का निवेश करते हैं, उनकी पूरी जमा पूंजी डूब जाती है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता पुलिस की सख्त कार्रवाई

इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए कोलकाता पुलिस का लालबाजार मुख्यालय पूरी तरह सतर्क हो गया है. लालबाजार स्थित साइबर थाने में इस संबंध में एक औपचारिक मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आइटी अधिनियम और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े कानूनों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस बड़े रैकेट के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन हैं और इन फर्जी एप्स को संचालित करने वाले इस गिरोह का नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola