खगड़िया के मानसी नगर पंचायत में 14 लाख की दो पीसीसी सड़कों का उद्घाटन, वार्ड 12 और 13 के लोगों को मिली बड़ी राहत
मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने किया सड़क उद्घाटन
Khagaria News: मानसी नगर पंचायत के वार्ड 12 और 13 के लोगों को अब कीचड़ और जर्जर सड़कों से राहत मिलेगी. करीब 14 लाख रुपये की लागत से बनी दो पीसीसी सड़कों का उद्घाटन मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने किया. स्थानीय लोगों ने इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है.
मानसी (खगड़िया) से सतीश कुमार की रिपोर्ट
Khagaria News: मानसी नगर पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए रविवार को वार्ड संख्या 12 और 13 में करीब 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया गया. मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने फीता काटकर सड़कों का लोकार्पण किया. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही.
वार्ड 13 में एसएच-95 तक बनी नई सड़क
जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 13 में दारोगी साह के घर से एसएच-95 तक करीब 2 लाख 99 हजार 639 रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया. इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी.
वार्ड 12 में 10 लाख से अधिक की लागत से बना सड़क मार्ग
वहीं वार्ड संख्या 12 में रामबली सिंह के घर से प्रमोद सिंह के घर होते हुए विजय सिंह के घर तक लगभग 10 लाख 17 हजार 732 रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का भी लोकार्पण किया गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि बरसात के दिनों में इस मार्ग पर चलना काफी मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही नगर पंचायत
मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाला और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है.
मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाला, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं. वहीं उपाध्यक्ष पप्पू कुमार सुमन ने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की.
Khagaria News: स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की. ग्रामीणों का कहना है कि नई सड़क बनने से आवागमन आसान होगा और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी.
कार्यक्रम में वार्ड 12 की पार्षद बच्ची देवी, वार्ड 13 के पार्षद रवि कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पप्पू कुमार उर्फ कक्कू कुमार, शिक्षक सुमित कुमार, रुपेश कुमार, राजू कुमार, विपिन कुमार, मनोरंजन वोकील सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










