गोगरी में आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी, पूर्व प्रोफेसर के परिजनों के घर खंगाले, दो वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

केडीएस कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर परमेश्वर गुप्ता के पुत्रों एवं अन्य परिजनों के कई ठिकानों पर छापेमारी करते EOU

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोगरी में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कांग्रेस कार्यालय के पास पूर्व प्रोफेसर परमेश्वर गुप्ता के पुत्रों और परिजनों के कई ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की. तलाशी के दौरान दो वाहन जब्त किए गए हैं, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

विज्ञापन

Khagaria EOU Raid: गोगरी (खगड़िया). गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय के समीप शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई और स्थानीय पुलिस की टीम ने केडीएस कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर परमेश्वर गुप्ता के पुत्रों एवं अन्य परिजनों के कई ठिकानों पर छापेमारी की. देर रात तक चली कार्रवाई के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. अधिकारियों ने फिलहाल कार्रवाई के कारणों का खुलासा नहीं किया है.

विज्ञापन

पूर्व प्रोफेसर के परिजनों के घरों में हुई तलाशी

गोगरी एसडीपीओ चंदन ठाकुर के अनुसार खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर आर्थिक अपराध इकाई, खगड़िया डीआईयू, गोगरी एसडीपीओ कार्यालय, गोगरी थाना सहित अन्य पदाधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की.टीम ने पूर्व प्रोफेसर परमेश्वर गुप्ता के अलावा उनके पुत्र संजय कुमार गुप्ता, पप्पू कुमार, मनोज कुमार, डम्पी कुमार और मुकेश कुमार उर्फ मक्कू से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली.

दो वाहन जब्त कर थाना लाए गए


जब्त वाहन
जब्त वाहन

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो वाहनों को जब्त कर गोगरी थाना लाया. सूत्रों के अनुसार टीम ने कुछ दस्तावेज और अन्य सामग्री भी अपने कब्जे में ली है. हालांकि इनकी प्रकृति और जांच में इनके महत्व को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.बताया जा रहा है कि जब्त वाहनों में भारत सरकार का लोगो और बोर्ड लगा हुआ था. वाहनों के संबंध में भी पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है.

छापेमारी को लेकर इलाके में चर्चा तेज

आर्थिक अपराध इकाई की टीम के पहुंचने के बाद इलाके में कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. लोग छापेमारी के कारण और जांच के संभावित पहलुओं को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. हालांकि पुलिस की ओर से अभी किसी भी तरह के आरोप या मामले की प्रकृति की पुष्टि नहीं की गयी है.

जांच के बाद सामने आएगी पूरी जानकारी

Khagaria EOU Raid: गोगरी एसडीपीओ चंदन ठाकुर ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी. फिलहाल पुलिस ने छापेमारी के उद्देश्य और संभावित कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष साझा नहीं किया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन