मुंगेर विश्वविद्यालय में पीएचडी की 296 सीटों के लिए फिर खुले आवेदन, 24 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क भरें फॉर्म

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 और 2025-26 के लिए पीएचडी नामांकन की आवेदन तिथि फिर बढ़ा दी है. 296 सीटों के लिए 24 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क आवेदन करें.

विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 और 2025-26 के लिए पीएचडी के 18 विषयों में 296 सीटों पर नामांकन को लेकर आवेदन की तिथि दोबारा विस्तारित कर दी है. विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को इस संबंध में सूचना जारी की गयी. नये कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 22 से 24 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकेंगे. वहीं 200 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 25 और 26 सितंबर को आवेदन करने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

सामान्य वर्ग के लिए 1500, एससी-एसटी के लिए 1200 रुपये शुल्क

विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार बिना विलंब शुल्क आवेदन करने पर सामान्य, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी-एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये निर्धारित है.

विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने वाले सामान्य, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1700 रुपये, जबकि एससी-एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 1400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से साक्षात्कार की तिथि की घोषणा की जायेगी.

296 सीटों के लिए अब तक 386 अभ्यर्थियों ने भरा शुल्क

मुंगेर विश्वविद्यालय ने इससे पहले पीएचडी नामांकन के लिए 3 से 11 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क तथा 12 से 15 सितंबर तक 200 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ आवेदन मांगे थे. इस दौरान 18 विषयों की 296 सीटों के लिए अंतिम तिथि तक 386 अभ्यर्थियों ने निर्धारित आवेदन शुल्क जमा किया.

विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार पीएचडी के लिए अब तक कुल 567 अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी की थी, लेकिन इनमें 386 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन शुल्क जमा किया. वहीं 181 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा नहीं किया. ऐसे अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने एक बार फिर 22 से 26 सितंबर तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है.

राजनीति विज्ञान और हिंदी में सबसे अधिक आवेदन

अब तक प्राप्त आवेदनों में राजनीति विज्ञान और हिंदी विषय में सबसे अधिक अभ्यर्थियों ने रुचि दिखाई है. विषयवार प्राप्त आवेदन इस प्रकार हैं:

विषयआवेदन
वनस्पति विज्ञान2
रसायनशास्त्र5
अर्थशास्त्र20
अंग्रेजी37
भूगोल22
हिंदी85
इतिहास74
गृह विज्ञान5
गणित5
संगीत10
दर्शनशास्त्र9
भौतिकी2
राजनीति विज्ञान87
मनोविज्ञान7
समाजशास्त्र2
उर्दू4
जंतुविज्ञान10

इस आंकड़े के अनुसार राजनीति विज्ञान में सबसे अधिक 87 आवेदन, हिंदी में 85 और इतिहास में 74 आवेदन आये हैं. वहीं वनस्पति विज्ञान, भौतिकी और समाजशास्त्र में अब तक सबसे कम आवेदन आये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन