मुंगेर में स्वास्थ्य विभाग ने एक सर्जन समेत सात चिकित्सकों की नियुक्ति की, सदर अस्पताल और तारापुर में मिले नये डॉक्टर

Updated:
विज्ञापन

मॉडल अस्पताल, मुंगेर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के लिए 7 नए डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं. सदर अस्पताल में विशेषज्ञ मिलेंगे, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

मुंगेर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने एक सर्जन समेत सात चिकित्सकों की नियुक्ति की है. चिकित्सकों का पदस्थापन सदर अस्पताल मुंगेर सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया है. वहीं सदर अस्पताल में पहले से तैनात महिला चिकित्सक डॉ बिंदु कुमारी का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर कर दिया गया है.

विज्ञापन

सदर अस्पताल को मिले सर्जन, हड्डी और नेत्र विशेषज्ञ

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल मुंगेर में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों का पदस्थापन किया गया है. हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ श्रवण कुमार यादव, नेत्र विशेषज्ञ के रूप में डॉ गौतम गर्ग और जनरल सर्जन के रूप में डॉ पार्थ सारथी कुमार को नियुक्त किया गया है. इससे अस्पताल में इन विभागों की चिकित्सा सेवाओं को अतिरिक्त चिकित्सकीय सहयोग मिलने की उम्मीद है.

तारापुर अनुमंडल अस्पताल में तीन डॉक्टरों की नियुक्ति

अनुमंडल अस्पताल तारापुर में दंत चिकित्सक, मूर्छक और फिजियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गयी है. दंत चिकित्सक के रूप में डॉ रितु प्रिया, मूर्छक (एनेस्थेटिक) के रूप में डॉ आशीष कुमार और फिजियोलॉजिस्ट के रूप में डॉ दीपक कुमार को पदस्थापित किया गया है.

महिला चिकित्सक का संग्रामपुर किया गया स्थानांतरण

वहीं सदर अस्पताल मुंगेर में पूर्व से तैनात महिला चिकित्सक डॉ बिंदु कुमारी का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर कर दिया गया है. विभाग की ओर से जारी पदस्थापन आदेश के तहत उनका नया कार्यस्थल निर्धारित किया गया है.

योगदान के बाद निर्धारित केंद्रों पर लगेगी ड्यूटी

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से मुंगेर जिले को एक सर्जन समेत सात नये चिकित्सक मिले हैं. इन चिकित्सकों का पदस्थापन सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में विभाग स्तर से किया गया है. उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के योगदान देने के बाद उनके निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्यूटी लगायी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन