108 फीट के भव्य कांवर के साथ सिंहेश्वर धाम रवाना हुए हजारों कांवरिया, जयघोष से गूंजा अगुवानी
108फीट के कांवड़ के साथ शिवभक्त | Prabhat Khabar Network
हजारों कांवरिया 108 फीट लंबे भव्य कांवर के साथ सिंहेश्वर धाम रवाना हुए. अगुवानी से निकली इस यात्रा में भक्तिमय माहौल छाया रहा.
परबत्ता : अगुवानी गंगा घाट से मंगलवार की अहले सुबह हजारों की संख्या में कांवरिया गंगाजल लेकर सिंहेश्वर धाम के लिए रवाना हुए. इस दौरान 108 फीट लंबा आकर्षक कांवर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा. विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं से सजे इस विशाल कांवर को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटती रही.
देवी-देवताओं की प्रतिमाओं से सजा 108 फीट का कांवर
विशाल कांवर को विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं से सजाया गया था. इसकी भव्य सजावट श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही थी. कांवरियों का जत्था अगुवानी से महेशखूंट की ओर बढ़ा. रास्ते में जहां भी जत्था कुछ देर के लिए रुका, वहां स्थानीय लोग विशाल कांवर को देखने के लिए जुट गये.
कांवरियों के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
सोमवार शाम से ही अगुवानी में जुटने लगे थे कांवरिया
बताया गया कि कांवरियों का जत्था सोमवार की शाम ही अगुवानी पहुंच गया था. इसके बाद अगुवानी गंगा घाट, बस स्टैंड, यात्री धर्मशाला, मध्य विद्यालय अगुवानी और डुमरिया बुजुर्ग स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर परिसर में कांवरियों की मौजूदगी रही.
रात में देर तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा. मंगलवार की सुबह कांवरियों ने अगुवानी के पवित्र गंगा घाट पर स्नान कर गंगाजल भरा और कांवर लेकर सिंहेश्वर धाम की ओर प्रस्थान किया.
रास्ते में उमड़ती रही लोगों की भीड़
108 फीट के विशाल कांवर के साथ निकला कांवरियों का जत्था रास्ते भर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. कांवर देखने के लिए सड़क किनारे स्थानीय लोगों की भीड़ जुटती रही. श्रद्धालुओं के जयघोष और भक्ति गीतों से यात्रा का पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए