धनखेता में रंगदारी मांगने का आरोप, विरोध पर गोलीबारी और मारपीट; 17 नामजद पर केस

Updated:
विज्ञापन

फोटो- गोगरी थाना | Prabhat Khabar Network

गोगरी के धनखेता गांव में रंगदारी न देने पर एक परिवार पर हथियार से लैस होकर हमला किया गया, जिसमें गोलीबारी और मारपीट की घटना हुई. इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Khagaria Crime News: गोगरी (खगड़िया). थाना क्षेत्र के धनखेता गांव में बीते दिन हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना को लेकर गोगरी थाना में कांड संख्या 285/26 दर्ज की गई है. प्राथमिकी धनखेता निवासी अरबिंद यादव की पत्नी विभा देवी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुई है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने 17 लोगों को नामजद करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

हथियार और लाठी-डंडे लेकर पहुंचने का आरोप

विभा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि नामजद आरोपित हथियार, लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से लैस होकर उनके घर पहुंचे थे. शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपितों ने 50 हजार रुपये सालाना रंगदारी की मांग की. विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें सिर में गंभीर चोट पहुंचाई गई.

विरोध करने पर गोली चलाने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, रंगदारी देने का विरोध करने पर युगल यादव, राकेश यादव, प्रियांस कुमार और नीरज यादव ने अमित कुमार पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई. शिकायतकर्ता का आरोप है कि गोली अमित कुमार की कनपटी के बगल से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए. घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए.

17 लोगों को बनाया गया नामजद

प्राथमिकी में युगल यादव, राकेश यादव, प्रियांस कुमार, नीरज यादव, मनीष यादव, आशीष कुमार, काजल देवी, चंद्रशेखर यादव, निरयानंद यादव, विकास यादव, गुलसन कुमार, इंद्रजीत यादव, छट्टू यादव, फूल देवी, सुरेश यादव, राजकुमार यादव और ज्वाला यादव को नामजद किया गया है.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Khagaria Crime News: गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन के आधार पर 17 नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
रणवीर कुमार

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन