विश्व स्तनपान सप्ताह पर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में हेल्दी बेबी शो, पांच बच्चे हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

फोटो- प्रशस्त्री पत्र देते प्रभारी और प्रखंड प्रमुख | Prabhat Khabar Network

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में एक हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम में पांच बच्चों को 'हेल्दी बेबी' के रूप में सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Khagaria Healthy Baby Show: गोगरी (खगड़िया). विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देना था. आयोजन में बड़ी संख्या में माताओं और बच्चों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पांच बच्चों को हेल्दी बेबी के रूप में किया गया सम्मानित

हेल्दी बेबी शो में एक दर्जन से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया. निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के आधार पर पांच बच्चों का चयन हेल्दी बेबी के रूप में किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया. अन्य सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया.

पहले छह माह तक केवल मां का दूध जरूरी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य धात्री माताओं को जागरूक कर शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाना है. उन्होंने बताया कि जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करना चाहिए और जीवन के पहले छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही देना चाहिए. इसके बाद दो वर्ष तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखना आवश्यक है.

स्तनपान के लाभों की दी जानकारी

मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत ने कहा कि स्तनपान बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक हों और अन्य माताओं को भी स्तनपान के महत्व के प्रति प्रेरित करें.

परिवार नियोजन और पोषण पर भी हुई चर्चा

Khagaria Healthy Baby Show: अस्पताल प्रबंधक रूपक कुमार ने स्तनपान के चिकित्सकीय लाभ, परिवार नियोजन में इसकी भूमिका तथा बच्चों के मानसिक विकास पर इसके सकारात्मक प्रभाव की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान माताओं और बच्चों के बीच पौष्टिक आहार से संबंधित सामग्री का भी वितरण किया गया.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर

सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन