Bihar Revenue Department Transfer: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर
बिहार में 20 अधिकारियों का तबादला
Bihar Revenue Department Transfer: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 अंचल अधिकारियों, राजस्व अधिकारियों और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सभी अधिकारियों को बिना किसी देरी के तुरंत नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है.
Bihar Revenue Department Transfer: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य में 20 अधिकारियों का तबादला किया है. विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कई जिलों में अंचल अधिकारी (CO), राजस्व अधिकारी (RO) और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है. सभी अधिकारियों को अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी संभालनी होगी.
पटना, गया, दरभंगा समेत कई जिलों में बदलाव
पटना, गया, दरभंगा, मुंगेर, नालंदा, सारण, शिवहर, बेगूसराय, लखीसराय, अरवल, गोपालगंज, जहानाबाद, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, शेखपुरा और मधुबनी में कई अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है. कुछ अधिकारियों को दूसरे जिले में अंचल अधिकारी बनाया गया है, जबकि कुछ को राजस्व विभाग और बंदोबस्त कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है.
लखीसराय, नालंदा और पटना में बदले कई अधिकारी
लखीसराय के चानन में तैनात अंचल अधिकारी रवि प्रसाद पासवान को गया में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. पूर्वी चंपारण की पल्लवी कुमारी गुप्ता अब चानन की नई अंचल अधिकारी होंगी. अरवल के मृत्युंजय कुमार को सूर्यगढ़ा का अंचल अधिकारी बनाया गया है. सूर्यगढ़ा के स्वतंत्र कुमार को मधेपुरा भेजा गया है.
मुजफ्फरपुर के रोहन रंजन सिंह को पिपरिया का नया अंचल अधिकारी बनाया गया है. पिपरिया के प्रवीण अनुरंजन का तबादला दरभंगा कर दिया गया है. बेगूसराय के मटिहानी से पृथा अक्षौरी को वेन भेजा गया है. चंदन कुमार को लखीसराय में राजस्व अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है.
सारण, मधुबनी, शिवहर और पटना में भी नई पोस्टिंग
लखीसराय के पवन कुमार साह को बख्तियारपुर (पटना) का अंचल अधिकारी बनाया गया है. गोपालगंज के रवि रंजन अब इसुआपुर (सारण) में अंचल अधिकारी होंगे. इसुआपुर के शैलेन्द्र कुमार यादव को बिस्फी (मधुबनी) भेजा गया है. बिस्फी की अंचल अधिकारी वंदना कुमारी को मधुबनी में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है.
रोहित कुमार को पुरनहिया का अंचल अधिकारी बनाया गया है. विजया कुमारी को अरवल से जहानाबाद भेजा गया है, जहां वह सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगी. चंदन कुमार को शिवहर भेजा गया है.
रजनी कुमारी को मटिहानी का अंचल अधिकारी बनाया गया है. गरिमा की तैनाती शास्त्रीनगर में की गई है. महेश कुमार को शिवहर से पालीगंज भेजा गया है. पालीगंज के सौरव कुमार को शेखपुरा और शेखपुरा की सोनम राज को अरवल सदर का नया अंचल अधिकारी बनाया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तुरंत नई जगह जॉइन करने का आदेश
विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी तबादला किए गए अधिकारियों को बिना देरी नई जगह पर तुरंत काम संभालने के लिए कहा गया है. साथ ही सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इन अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त करें और एक सप्ताह के भीतर विभाग को इसकी रिपोर्ट भेजें, ताकि नई जगह पर काम बिना किसी रुकावट के शुरू हो सके.
इसे भी पढ़ें: बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










