पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार घायल
अस्पताल में इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network
खगड़िया के जमालपुर-महेशखूंट पथ पर पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार शमशेर खान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सीसीटीवी के जरिए वाहन की तलाश कर रही है।
गोगरी (खगड़िया ) . जमालपुर-महेशखूंट मुख्य पथ पर रजिस्ट्री चौक के निकट पिकअप वैन ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया. इससे बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, पिकअप वैन ने सुनसान जगह होने के कारण अन्धेरा का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल हो गया. घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये. घायल युवक की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव निवासी मोहम्मद्धीन के 40 वर्षीय पुत्र शमशेर खान के रुप में हुई है.
घायल काफी समय तक पड़ा रहा सड़क पर
बताया गया कि शमशेर खान अपने ससुराल छोटी मुश्कीपुर वार्ड 32 जमालपुर से अपने घर बछौता के लिए लौट रहे थे. घायल काफी समय तक सड़क पर पड़ा रहा. सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने शमशेर को इलाज के लिए गोगरी के अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. हालात गंभीर होने से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल खगड़िया रेफर किया गया.इधर गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार नें कहा की धक्का मारने वाला वाहन की तालाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया जा रहा है. जल्द ही धक्का मारने वाले वाहन को पकड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रणवीर कुमार
रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










