छत की सफाई के दौरान गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया के बाबूआगंज में छत की सफाई करते समय युवक की गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पूरी घटना की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

खगड़िया: नगर थाना क्षेत्र के बाबूआगंज निवासी 30 वर्षीय कन्हैया कुमार जोशी की शुक्रवार सुबह छत की सफाई के दौरान गिरने से मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. हायर सेंटर ले जाने के दौरान जख्मी की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों ने बताया कि कन्हैया कुमार जोशी सुबह अपने घर की छत पर सफाई कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े. गिरने से उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बच सकी.

मजदूरी कर अपने परिवार का करता था भरण-पोषण

कन्हैया मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है. परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह उन्हीं के कंधों पर थी. उनकी असामयिक मौत से पत्नी, बच्चे और अन्य परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग अस्पताल पहुंच गए.

मौत की खबर बाबूआगंज मोहल्ले में शोक की लहर

स्थानीय लोगों ने बताया कि कन्हैया मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. उनकी मौत की खबर फैलते ही बाबूआगंज मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. वहीं, परिजनों ने बिना किसी संदेह के इसे हादसा बताया है. कन्हैया की मौत से उनके छोटे बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे पूरे परिवार का भविष्य चिंता में पड़ गया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन