प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी, स्ट्रांग रूम की खिड़की तोड़ कई उपकरण ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

मुफ्फसिल थाना | Prabhat Khabar Network

खगड़िया के पचखुट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरों ने खिड़की तोड़कर कंप्यूटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और नकदी समेत कई कीमती चिकित्सा उपकरण चोरी कर लिए।

विज्ञापन

गोगरी (खगड़िया) . मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पचखुट्टी गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचखुट्टी में चोरों ने वेंटीलेटर के सहारे सेंध लगाकर चिकित्सा उपकरणों सहित कई उपकरण की चोरी कर ली. अज्ञात चोरों ने स्ट्रांग रूम की वेंटीलेटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कई आवश्यक सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

ये सामान हुआ गायब चोरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक कंप्यूटर सेट, एक सीपीयू, एक माउस, एक प्रिंटर, एक कीबोर्ड, बीएसएनएल वाईफाई, 5 बीपी मशीन, एक सुगर टेस्ट मशीन, 5200/ रुपया नगदी, जरुरी कागजात, कॉपर टी उपकरण, 4 पिस नोबेलैजर मशीन, 4 पिस पल्सओक्सिमिटर, 3 ओक्सिजन कोंसीट्रेटर, 6 मेनुअल थर्मामीटर, अलमीरा, बीपी मशीन सहित लगभग पांच कार्यालय कक्ष से कंप्यूटर सहित अन्य आवश्यक संयंत्र और नगदी गायब थे.

चिकत्सा पदाधिकारी ने अज्ञात पर कराई प्राथमिकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचखुट्टी में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अरबिंद कुमार ने मुफ्फसिल थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने दर्ज की गई प्राथमिकी में बताया कि जब वह ड्यूटी पर पहुंचे तो स्ट्रांग रूम के वेंटीलेटर टुटा हुआ मिला. अंदर जाकर जांच करने पर सभी उपकरण सहित अन्य सामान गायब मिले.

मामले की जांच की जा रही, दोषियों पर होगी कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सा पदाधिकारी ने मुफ्फसिल थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों की जांच कर रही है तथा चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.


विज्ञापन
रणवीर कुमार

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन