फसल व नकदी लूटने का आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

आदर्श थाना बेलदौर। | Prabhat Khabar Network

बेलदौर के महद्दीपुर गांव में फसल और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बेलदौर (खगड़िया) : थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गांव निवासी अमित कुमार ने घर में घुसकर फसल व नकदी लूटने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के ही प्रभु सिंह, उनके दो पुत्र वसंत कुमार व पवन कुमार समेत चार लोगों को नामजद किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में इन्होंने बताया कि घटना छह अगस्त की सुबह की है. अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपित उसके घर में घुस गये और वहां रखे 69 बोरा मकई, दो बोरा गेहूं तथा 14 हजार रुपये नकद लूट लिये. आरोप है कि आरोपित मकई की फसल को ट्रैक्टर पर लादकर वहां से लेकर चले गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

आरोपित ने मामले को बताया निराधार मामले के नामजद आरोपित पवन कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि करीब चार वर्ष पूर्व अमित कुमार ने जरूरी कार्य के लिए उससे डेढ़ लाख रुपये लिये थे. रुपये वापस मांगने पर वह लगातार टालमटोल कर रहा था. इस मामले को लेकर ग्राम कचहरी में भी सुनवाई हुई थी, जहां 16 जुलाई को रुपये वापस करने की बात कही गयी थी. निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद अमित कुमार ने अपनी इच्छा से मकई की फसल दी थी. बाद में मनगढ़ंत आरोप लगाकर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया.

पुलिस कर रही जांच थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला रुपये के लेनदेन को लेकर उत्पन्न विवाद का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन