28 हजार रुपये के लिए दर-दर भटक रहे बुजुर्ग दंपति

Updated:
विज्ञापन

शिकायत की कापी दिखाते बुजुर्ग दंपति | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के परबत्ता में बुजुर्ग दंपति अपने 28 हजार रुपये वापस पाने के लिए पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन

परबत्ता (खगड़िया). परबत्ता थाना क्षेत्र में रुपये नहीं लौटाने और बकाया मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. जोरावपुर पंचायत के कज्जलवान गांव की अस्थायी निवासी सुगिया देवी पति देवी मंडल ने परबत्ता थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन के अनुसार, वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान डेढ़ कट्ठा जमीन के एवज में 82 हजार रुपये लेकर एकरारनामा कराया गया था. बाद में सौदा निरस्त होने पर कन्हैयाचक पछियारी टोला निवासी बेदानंद कुमार, पिता सियासारण कुमार उर्फ लेलु ने 54 हजार रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष 28 हजार रुपये अब तक नहीं लौटाए गए.

विज्ञापन

पीड़िता जब बकाया राशि की मांग करती हैं, तो आरोपित उन्हें जान से मारने की देते हैं धमकी पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह अपनी बकाया राशि की मांग करती हैं, तो आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान में वह अपने करीब 80 वर्षीय पति के साथ कन्हैयाचक बजरंगबली मंदिर के पीछे नयागांव तथा तेमथा करारी जीएन बांध के समीप एक झोपड़ी में रह रही हैं. पति की कमर टूट जाने के कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं.

दंपत्ती कठिनाईयों में कर रहे गुजर-बसर

दोनों आर्थिक और शारीरिक कठिनाइयों के बीच जीवन-यापन कर रहे हैं. सुनिया देवी ने बताया कि इस मामले में उन्होंने 25 जुलाई 2026 को भी थाना में आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद 6 अगस्त 2026 को पुनः आवेदन देकर बकाया राशि दिलाने और आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन