Dhanbad: सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी, अवैध कट होंगे बंद, ग्रामीण इलाकों में कड़ी जांच
बैठक करते डीसी, एसएसपी और अन्य अधिकारी
Dhanbad: धनबाद में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है. इसके तहत अवैध कटों को बंद किया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जाएगा. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
धनबाद से प्रतीक पोपट
Dhanbad: धनबाद में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ने की. बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, जिले के पुलिस अधिकारी, डीएसपी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान सड़क हादसों के कारणों की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए.
पिछले 1 साल में 300 से ज्यादा अवैध कट बंद
बैठक में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर बने अवैध कटों को दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बताया गया. अधिकारियों ने कहा कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने और नियमों की अनदेखी के कारण हर माह कई लोगों की जान जा रही है. मई महीने में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए विशेष रणनीति तैयार की गई. उपायुक्त ने बताया कि पिछले एक साल में जिले में 300 से ज्यादा अवैध कट बंद किए गए हैं और आगे भी दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई जारी रहेगी.
दुर्घटनाओं पर क्या कहा एसएसपी ने
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि बाइक चालकों की सुरक्षा को देखते हुए डबल हेलमेट नियम को प्रभावी तरीके से लागू कराया जाएगा, ताकि चालक और पीछे बैठने वाले दोनों सुरक्षित रहें.
प्रशासन की आम लोगों से अपील
जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को तेज करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.
ये भी पढ़ें…
Dhanbad: पानी-बिजली की मांग को लेकर बागडीगी बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, धूप में महिला हुई बेहोश
धनबाद: चंचलानी कॉलोनी के बंगले में गार्ड का संदिग्ध हालत में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










