धनबाद: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी DRM कर्मचारी बन लाखों रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार
डीआरएम ऑफिस (फोटो- प्रभात खबर)
Dhanbad Railway Job Scam: धनबाद में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक युवक को आरपीएफ ने हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है. मामले में लाखों रुपये की ठगी सामने आई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
धनबाद से प्रतीक पोपट की रिपोर्ट
Dhanbad Railway Job Scam: झारखंड के धनबाद जिले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. खुद को डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देने वाले एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ ने हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है. आरोपी पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
दो लोगों से लाखों की ठगी
मामला धनबाद रेल मंडल से जुड़ा है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पाथरडीह के भाटडीह निवासी मंटू कुमार के रूप में हुई है. आरोप है कि वह खुद को डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा देता था और इसके एवज में मोटी रकम वसूलता था. वर्द्धमान निवासी कल्पना राय से रेलवे की वेंडिंग मशीन में टिकट जारी करने के काम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसने करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए. वहीं जमुई निवासी सूरज भान ठाकुर से भी नौकरी दिलाने के नाम पर 18 हजार 700 रुपये की ठगी की गई.
डीआरएम कार्यालय में पकड़ा गया आरोपी
बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम आरोपी एक अन्य युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर डीआरएम कार्यालय लेकर पहुंचा था. इस दौरान युवक को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और उसने तत्काल आरपीएफ अधिकारियों को सूचना दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मंटू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.
यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: विधानसभा में मतदान जारी, एनडीए ने किया जीत का दावा
पूछताछ में ठगी स्वीकार
पूछताछ के दौरान आरोपी ने लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने की बात स्वीकार की. उसने बताया कि उसके परिवार द्वारा पूजा भंडार की दुकान संचालित की जाती है और आर्थिक तंगी के कारण उसने यह रास्ता अपनाया. हालांकि पुलिस और आरपीएफ उसके दावों की सत्यता की जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी को स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: चतरा से बिहार भेजी जा रही थी शराब की खेप, 17 पेटी वाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए रांची में हाई अलर्ट, सादे लिबास में घूम रहे स्पेशल ब्रांच के कर्मचारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









